Goa में एक Hotel में तीन नाबालिग लड़कियों का बलात्कार

पणजी
 उत्तरी गोवा में ईद का जश्न मनाने का एक निमंत्रण तीन नाबालिग लड़कियों के लिए बुरे सपने में बदल गया। 11 से 15 साल की इन लड़कियों के साथ कैलांगुट के एक होटल में दो दोस्तों ने बलात्कार किया। इन लड़कियों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 19 और 21 साल है। होटल मालिक रजत चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रजत हरियाणा का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों को बिना पहचान पत्र और माता-पिता की अनुमति के होटल में रहने दिया। इससे अपराध करने में मदद मिली।

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात?
दरअसल कुछ महीने पहले 19 साल के आरोपी ने सोशल मीडिया पर 15 साल की लड़की से दोस्ती की और उससे बातें करने लगा। पिछले हफ्ते उसने उसे ईद मनाने के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, 15 साल की लड़की अपनी 13 साल की बहन और 11 साल की दोस्त के साथ शनिवार को मुख्य आरोपी से मिलने के लिए घर से निकली थी। 15 साल की लड़की को 19 साल के आरोपी की 'गर्लफ्रेंड' बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी और उसके दोस्त (21) ने कैलांगुट के एक होटल में कमरा बुक किया।

तीन नाबालिगों के साथ रेप
दोनों लड़के तीनों नाबालिगों के साथ रात बिताने और 15 साल की लड़की का जन्मदिन केक काटकर मनाने के लिए होटल में रुके। इसके बाद मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 'गर्लफ्रेंड' के साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोस्त ने अन्य दो नाबालिगों के साथ बार-बार बलात्कार किया।

पुलिस ने क्या बताया?
उत्तरी गोवा के SP राहुल गुप्ता ने बताया कि पुलिस को 15 साल की लड़की के परिवार से शिकायत मिली थी कि नाबालिग बहनें शनिवार को अपने घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। इसी बीच 11 साल की लड़की के परिवार ने भी एक और शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी लापता है और उन्हें शक है कि वह पहली शिकायतकर्ता की बेटियों के साथ गई होगी।

पुलिस ने मामले में दिखाई तेजी
SP गुप्ता ने कहा कि सावधानीपूर्वक प्रयासों और विश्वसनीय मानवीय और तकनीकी स्रोतों से जानकारी जुटाने के बाद तीनों नाबालिग पीड़ितों को कैलांगुट के एक होटल से बचाया गया। उनके साथ मौजूद दो लोगों को पकड़कर पुलिस स्टेशन लाया गया। होटल में पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने दो अलग-अलग होटल के कमरों में चेक इन किया था।

दो अलग-अलग FIR दर्ज
गोवा पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। SP गुप्ता ने कहा कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कैलांगुट पुलिस ने होटल मालिक चौहान और होटल के मैनेजर/रिसेप्शनिस्ट मंसूर शफी पीर को भी गिरफ्तार किया है। मंसूर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। उन पर अपराध में मदद करने का आरोप है।

पुलिस ने होटल को किया सील
SP गुप्ता ने कहा कि हम होटल को सील कर रहे हैं और इसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर होटल प्रबंधन और मालिक किसी बच्चे को बिना परिवार या रिश्तेदारों के कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गोवा बाल अधिनियम का उल्लंघन है। अगर भविष्य में भी ऐसा कोई उल्लंघन देखा जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

प्रदेश में 15 जून को मानसून की एंट्री के आसार, ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज लू चलेगी, भोपाल-इंदौर में भी गर्मी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.