हादसे के शिकार विमान को लेकर उठे कई सवाल, बिना ब्रेक उड़ान, 12 दिन में 19 फ्लाइट

अहमदाबाद
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान किस हालत में था, यह सवाल कई लोगों के जेहन में है। ऐसे में विमान को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक विमान ने पिछले कुछ ही दिनों के अंदर बिना किसी ब्रेक के लगातार उड़ान भरी थीं। मिडिया के मुताबिक 12 जून को हादसे का शिकार होने से पहले एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने कुल 19 बार उड़ान भरी थी। यह विमान मेलबर्न, पेरिस, टोक्यो, फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख, मिलान और एम्सटर्डम तक गया था। इस विमान ने सबसे ज्यादा उड़ान पेरिस के लिए भरी थी। आशंका यह भी है क्या विमान में पहले से ही समस्या थी? माना जा रहा है कि अगर विमान की उड़ान में और ज्यादा गैप होता तो संभवत: उसके मेंटेनेंस पर बेहतर काम हो सकता था। कौन जाने ऐसी हालत में वह हादसे का शिकार भी नहीं होता।

आज लौटकर आने वाला था गोवा
हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, दो इंजन वाला मिडसाइज का एक जेट एयरलाइनर था। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएनबी था। अनुमान था कि यह विमान आज यानी शनिवार को लंदन से लौटकर गोवा आ जाएगा। इसके बाद इसे आज ही गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। इस विमान ने अंतिम सफल उड़ान 12 जून को दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भरी थी। फिर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड्स के बाद यह क्रैश हो गया।

11 जून को पेरिस से लौटा
इससे पहले यह ड्रीमलाइनर दिल्ली से पेरिस की उड़ान पर गया था और 11 जून को ही लौटा था। 9-10 जून को यह विमान दिल्ली टोक्यो और 8 जून को दिल्ली-मेलबर्न रूट पर था। वहीं, 7 जून को दिल्ली पेरिस और 6 जून को दिल्ली-फ्रैंकफर्ट के बीच उड़ान भरी थी। 5 जून को इस विमान ने दिल्ली-पेरिस रूट पर उड़ान भरी थी। एयरक्राफ्ट चार जून को ब्रेक पर था। 3 जून को यह दिल्ली से इटली के मिलान पहुंचा और फिर वापस आया। 2 जून को इसने दिल्ली-ज्यूरिख और एक जून को दिल्ली-एम्सटर्डम के बीच उड़ान भरी थी।

क्या पहले से थी समस्या?
डेली मेल ने एविएशन प्रोजेक्ट्स मैनेजिंग डायरेक्टर कीथ टोंकिन के हवाले से बताया कि जांच में यह पता चलेगा कि कहीं विमान में मेलबर्न की यात्रा के दौरान ही तो कोई समस्या नहीं हो गई थी। डीजीसीए की जांच में सामने आया है कि पायलटों ने टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एटीसी को मे-डे की जानकारी दी थी। इससे पता चलता है कि हालात काफी मुश्किल थे। हालांकि एटीसी से कॉल जाने से पहले ही विमान हादसे का शिकार हो चुका था। फिलहाल विमान का ब्लैक बॉक्स कब्जे में लिया जा चुका है। इसकी जांच के बाद हादसे के कारणों के बारे में पता चलेगा।

 

More From Author

ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू टोस्ट

अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.