नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की AIR-2 , प्रदेश से 60,346 ने क्वालिफाई किया

इंदौर 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भी मध्यप्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने 99.9 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर पूरे राज्य को गर्वित किया है।

टॉप 100 में एमपी से कुल 4 छात्र
टॉप 100 में एमपी से कुल 4 छात्र शामिल हैं। अगम जैन (AIR 45), अनुभव पांडे (AIR 79) और मोहित भारती (AIR 82)। वहीं छिंदवाड़ा की स्तुति पांडे ने 18302वीं रैंक हासिल की है। इस साल मध्यप्रदेश के 60,346 छात्रों ने NEET परीक्षा क्वालिफाई की है।

उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स (एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि) का उपयोग करना होगा।

बता दें, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें करीब 20 लाख छात्र MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने से वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है। ऐसे में सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं।

ये हैं टॉप 10 स्टूडेंट
राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉपर हैं, उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं. मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया की दूसरी और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की तीसरी रैंक है. उसके बाद दिल्ली के मृणाल की चौथी, अविका की 5वीं रैंक है. गुजरात के जेनिल की 6वीं पंजाब के केशव की 7वीं, गुजरात की झा भाव्या चिराग की 8वीं, दिल्ली के हर्ष की 9वीं और महारष्ट्र के आरव की 10 वीं रैंक है. टॉप 10 में एक लड़की है. दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है.

यहां देखें परिणाम NEET UG Result 2025 Online Link

छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट 'https://neet.nta.nic.in/' पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें. इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है.

प्रदेश में कुल MBBS की 4938 सीटें मध्यप्रदेश में MBBS की कुल सीटों की संख्या 4938 है। इनमें से 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2488 सीटें और 13 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2450 सीटें हैं। काउंसलिंग में एमबीबीएस के साथ बीडीएस में भी दाखिला दिया जाएगा। प्रदेश में 13 निजी डेंटल कॉलेज हैं जिसमें कुल बीडीएस की कुल 1220 सीटें हैं।

इन साइट्स पर भी देख सकते हैं स्कोरकार्ड NEET UG Scorecard Download

नीट यूजी 2025 का परीक्षा परिणाम और स्कोरकार्ड देखने के लिए इन वेबसाइट्स और एप का उपयोग किया जा सकता है.

  • nta.ac.in
  • examinationservices.nic.in
  • UMANG ऐपDigiLocker एप / वेबसाइट

NEET UG का रिजल्ट प्रक्रिया How to Check NEET UG Result 2025 Online

यहां पर रिजल्ट चेक करने लिए स्टेप दर स्टेप पूरी प्रक्रिया समझायी गई है. आप इसे फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

  • मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर में neet.nta.nic.in खोलें.
  • उसके बाद NEET UG 2025 रिजल्ट या View Result लिंक पर क्लिक करें.
  • पोर्टल खुलने पर अपना आवेदन संख्या यानी Application Number, जन्म तिथि (Date of Birth) डालें और सिक्योरिटी (Security Pin) दर्ज करें.
  • उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

75 स्टूडेंट के रिजल्ट पर रोक

इंदौर के परीक्षा केंद्रो पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया. इस पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने कहा था कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है. इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा. इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगी.

NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई को हुई थी. इसमें 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे, वहीं इनमें से 112.3 लाख स्टूडेंट्स क्वालीफाई हुए हैं. 

भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं. एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है.

More From Author

देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी, मास्क पहनने की दी सलाह

WTC फाइनल: आईसीसी अगले तीन संस्करण के लिए इंग्लैंड को ही होस्टिंग राइड्स देगी, जल्द होगा अधिकारिक ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/51

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.