गाजियाबाद के होटल में स्ट्रिपचैट से ऑनलाइन अश्लीलता परोस रहे युवक-युवतियां गिरफ्तार

 गाजियाबाद 

कमाई के लिए वेबसाइट के जरिये अश्लीलता का कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मुखबिर ने साइबर क्राइम थाने में सूचना दी कि बजरिया के होटल महादेव में कमरा किराये पर लेकर स्ट्रिपचैट वेबसाइट के जरिये वीडियो कॉल पर अश्लील कृत्य किया जाता है। इसके बदले में लोगों से रकम वसूली जाती है। सूचना पर पुलिस टीम होटल पहुंची। वहां पता चला कि विजयनगर की रोजी कॉलोनी निवासी मोहित और उसकी पत्नी ने कमरा नंबर-107 बुक कराया है। कमरे के बाहर मिले मोहित ने पूछताछ में बताया कि वह पंचशील कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी और द्वारका दिल्ली निवासी राज के साथ मिलकर अश्लीलता का धंधा कर रहा है। वह स्ट्रिपचैट वेबसाइट पर लड़कियों की आईडी बनाते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल पर लड़कियों से अश्लील कृत्य कराते हैं। लोगों को अश्लील कृत्य का प्रलोभन देते हैं। इसके बदले में रकम ट्रांसफर कराते हैं। कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, मास्क और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। मोहित, उसकी पत्नी और एक अन्य लड़की को पकड़ा गया है।
दो युवतियां अश्लीलता करती मिलीं

एडीसीपी के मुताबिक, कमरे में दो युवतियां नग्न हालत में लैपटॉप पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील कृत्य कर रही थीं। उनमें से एक मोहित की पत्नी थी, जिससे मोहित ने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। वहीं, दूसरी उसी के पड़ोस में रहने वाली युवती थी। दोनों युवतियों ने बताया कि वह वेबसाइट के जरिये लोगों को प्रलोभित कर रकम डलवाती हैं। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें उनकी सहेली दीक्षा ने आरोपियों से मिलवाया था। गैंग का संचालक उन्हें 20 से 25 हजार रुपये महीना देता है।
ऐसे ऐंठते थे रकम

पूछताछ में मोहित ने दो साथियों के नाम बताए हैं। वहीं, दोनों लड़कियों ने बताया कि मोहित, उसके साथी अनुज त्यागी और राज वेबसाइट के जरिये कई लड़कियों से अश्लीलता का धंधा करा रहे हैं। आरोपी फर्जी नाम से स्ट्रिपचैट पर अकाउंट बनाते हैं। जो ग्राहक फोटो और प्रोफाइल देखकर रिक्वेस्ट भेजता है, उसके सामने वीडियो कॉल पर अश्लील कृत्य के जरिये प्रलोभन दिया जाता है। इसके बदले में ग्राहक से खाते में रकम ट्रांसफर कराई जाती है।
छह माह से धंधा कर रहे

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से आरोपी होटलों में कमरा बुक कराते थे। इसके लिए वह असली आईडी रिसेप्शन पर जमा कराते थे और रजिस्टर में एंट्री भी करते थे। किसी को शक न हो, इसके लिए होटल बदलते रहते थे। आरोपी करीब छह महीनों से इस गोरखधंधे से जुड़े हुए थे। एडीसीपी ने बताया कि मोहित और दोनों लड़कियों के साथ अनुज त्यागी, राज और दीक्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अनुज, राज और दीक्षा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

More From Author

नोएडा के स्कूलों को अल्टीमेटम, इस तारीख से नहीं चलेंगी सड़कों पर बसें; अगर नहीं कराया ये काम

जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/51

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.