मातृ-शिशु अस्पताल भर्ती महिलाओं तथा नवजातों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री साव, सेहत की ली जानकारी

नए भवन के निर्माण से बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या

रायपुर,

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा शिशुओं के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। श्री साव ने डॉक्टरों से नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पतालउप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल और भवन का जायजा लिया। उन्होंने  इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नए भवन के निर्माण के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

More From Author

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जीता खिताब, जाने किस टीम के पास कौन सी ICC ट्रॉफी?

भारतीय मौसम विभाग तमिलनाडु, गोवा, केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.