आज भारत में लॉन्च होगा Realme Narzo 80 Lite 5G फोन

नई दिल्ली

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme आज भारत में अपना नया फोन Realme Narzo 80 Lite 5G फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च के बाद इसे अमेजन पर बेचा जाएगा, क्योंकि कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को अमेजन पर लाइव कर दिया है। जहां कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स को भी टीज किया है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन के बजट प्राइस टैग के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में 6000mAh की बैटरी होगी और इसकी मोटाई 7.94 एमएम होगी। यह कम से कम ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा।

Amazon पर कंपनी ने इसे 'इंडिया का लॉन्ग लास्टिंग 5G बैटरी चैंपियन' टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन में 6000mAh बैटरी होगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज कर पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकेगा। 6000 एमएएम की बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई केवल 7.94 एमएम होगी। टीजर में कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन और बैक पैनल डिजाइन को भी टीज कर दिया है। टीजर इमेज में इसे ब्लैक और लाइट पर्पल कलर में देखा जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 46.6 घंटे का कॉलिंग टाइम और 13.3 घंटे तक लगातार कैंडी क्रैश गेम खेला जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इससे आप दूसरे गैजेट्स जैसे कि ईयरबड्स चार्ज कर सकेंगे।

प्रमोशनल इमेज से पता चलता है कि Realme Narzo 80 Lite 5G में एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन में सामने की तरफ पतले बेजल्स के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले और स्क्रीन के बीचोंबीच एक सेंटर्ड होल-पंच कैमरा कटआउट होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा होगा। फोन के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। मजबूती के लिए फोन को मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

इतनी हो सकती है अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
टिप्स्टर पारस गुगलानी ने बताया कि Realme Narzo 80 Lite 5G 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 15W चार्जिंग के साथ 6000 एमएएच बैटरी, 4GB/6GB रैम के साथ 12GB डायनामिक रैम सपोर्ट, 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन, 32-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा, IP64 रेटिंग, AI फीचर्स, रियलमी यूआई 6.0, 5G+5G डुअल मोड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो सकती है।

More From Author

शराब दुकानों पर नहीं चलेगी ठेकेदारों की मनमानी, QR कोड से जान सकेंगे वास्तविक कीमत

पचमढ़ी में भाजपा का सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग दूसरा दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.