जलयोग : प्रयागराज में योग के प्रति जागरूकता के लिए तैराकों ने किया योगासन

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए बरगद घाट के पास यमुना नदी में जलयोग का आयोजन किया गया। इसके लिए तैराकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तैराक योगासन के पोस्टर हाथों में लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करते नजर आए।

इसमें तैराकी सीखने वाले प्रशिक्षुओं के साथ ही शहर के युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। इन लोगों में योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन, अनुलोम-विलोम के साथ ही ‘ओम’ का उच्चारण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके भी जलयोग का आयोजन किया जाएगा।

जलयोग के बारे में बात करते हुए प्रशिक्षक प्रणव उपमन्‍यु ने बताया कि पानी के अंदर सांस को रोकने और उसको छोड़ने से शरीर की क्षमता बढ़ती है। जलयोग हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इससे भौतिक और आध्यात्मिक रूप से फायदा पहुंचता है। विश्व योग दिवस को भव्‍य तरीके से मनाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे फेफड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। योग के जरिए हम बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए 10 मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए।

एक अन्‍य तैराक ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कि योग से निरोगी काया मिलती है। योग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को मजबूत मिलती है। शारीरिक और मानसिक दिक्कतें दूर होती हैं। योग करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वंशिका ने बताया कि पानी के साथ जब हम योग करते हैं तो मन को शांति मिलती है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए योग जरूरी है।

 

More From Author

योगा संगम और हरित योग के संदेश के साथ हर गांव-हर शहर में आयोजित होंगे विशेष योग शिविर

धनंजय डी सिल्वा ने कहा- अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.