पुलिस का नया खुलासा :राजा रघुवंशी को 2 हथियारों से मारा , लाश को ठिकाने लगाने में सोनम ने भी मदद की

इंदौर 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब मेघालय पुलिस ने बताया है कि राजा को एक नहीं बल्कि दो हथियारों से मारा गया। यह भी बताया कि विशाल ने जब राजा पर पहली बार हमला किया तो खून बहने लगा था और वह दर्द से चिल्ला रहा था। इस दौरान सोनम वहां से चली गई। वह तभी वापस लौटी जब राजा की मौत हो चुकी थी। उसने लाश को ठिकाने लगाने में हमलावरों की मदद की। राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही मेघायल पुलिस की एसआईटी टीम आज फिर आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी। यहां वेसा डांग इलाके में उन्होंने दूसरा हथियार फेकें जाने की बात बताई। पुलिस ने वहां जांच की तो दूसरा हथियार भी बरामद हो गया। अब हथियार की फॉरेंसिंक जांच की जाएगी।

 रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी उस समय भाग गई जब हमलावरों में से एक विशाल सिंह चौहान ने राजा रघुवंशी पर पहली बार कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने बताया कि वह तभी वापस लौटी जब कई बार हमला करने के बाद राजा की मौत हो गई। यह बात तब सामने आई जब हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) सोनम सहित सभी आरोपियों को राजधानी शिलॉन्ग से लगभग 65 किलोमीटर दूर मेघालय के सोहरा ले गई। वहां घटनास्थल पर पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की पिछले महीने मेघालय में हनीमून के दौरान सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और तीन लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। अन्य हत्यारों की पहचान आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच और घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट करने से पता चला है कि विशाल ने सबसे पहले राजा पर हमला किया था। नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब खून बहने लगा और राजा चिल्लाने लगा तो सोनम भाग गई। विशाल और दूसरे हमलावर विशाल ने राजा पर हमला करना जारी रखा।

पुलिस एक ट्रैवलर का बयान भी दर्ज करने वाली है. दरअसल, हरियाणा के सोनीपत निवासी एक यूट्यूबर देवेंद्र सिंह ने 23 मई को नोंग्रयाट  के पास डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के ट्रेक के दौरान एक वीडियो शूट किया था, जिसमें सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी और तीनों आरोपी आकाश, आनंद और विशाल अनजाने में कैद हो गए.

सुपर कॉरिडोर पर बने रेस्टोरेंट में मिलते थे आरोपी

राजा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। अब यह जानकारी सामने आई है कि राजा को मारने की प्लानिंग सोनम, राज और विशाल ने एक महीने पहले ही शुरू कर दी थी। ये सभी सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस चौराहे के पास अवंती रेस्टोरेंट में मिलते थे। रेस्टोरेंट के मालिक नरेंन्द्र ने इस बात का खुलासा किया है।

देवेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ वीडियो शूट कर रहे थे, जब सुबह 9:25 बजे तीनों आरोपी और 9:45 बजे राजा व सोनम उनके कैमरे में रिकॉर्ड हुए.

शिलांग के SP ने कहा कि यह वीडियो फुटेज केस को जोड़ने की अहम कड़ी साबित होगी. पुलिस देवेंद्र का बयान दर्ज करेगी और वीडियो को सबूत के तौर पर लेगी.

हनीमून पर कितना कैश और सोना ले गई थी सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम के भाई ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि यदि राजा के परिवार को उन पर शक है तो जांच करवा सकते हैं और वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। गोविंद इससे पहले राजा के घर जाकर दुख बांट चुके हैं। गोविंद ने यह भी खुलासा किया है कि हत्या वाले हनीमून पर जाते समय सोनम अपने साथ कितना सोना और कैश लेकर गई थी।

गोविंद ने कहा, 'जितनी भी सत्यता थी उतनी हमने बताई है मीडिया और उन लोगों को। फिर भी यदि उन्हें हमारे ऊपर शक है तो वो जांच करा सकते हैं। हम इसके लिए आगे आने को तैयार हैं। मैं उनके घर भी जा रहा हूं। मुझे पता है कि उनके घर में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। इसलिए यदि उनकी मांग है नार्को टेस्ट की तो, की जाए।'

गोविंद ने कहा कि वह बिन बुलाए ही राजा की तेरहवीं पर उनके घर गए थे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा,'उन्होंने बुलाया नहीं था, मैं राजा की तेरहवीं पर खुद गया था। मैं राजा को दिल से मानता हूं। लेकिन यदि अब मुझे मना करते हैं तो यह उनका फैसला है। मुझे पता चला है कि मेघालय की पुलिस आई है। मुझे बयान के लिए शिलॉन्ग बुलाया है, लेकिन कोई कंफर्मेशन नहीं है। मैंने कहा है कि जब भी जरूरत पड़े मैं पहली फ्लाइट से आ सकता हूं।'
अपने साथ क्या-क्या ले गई थी सोनम

यह पूछे जाने पर कि हनीमून पर जाते हुए सोनम अपने साथ क्या-क्या लेकर गई थी, गोविंद ने कहा, ‘कुछ जेवर लेकर गई थी। जैसै मंगलसूत्र जो पुलिस को मिला है। बाकी कुछ कान के नाक के लेकर गई थी,बाकी गहने हमारे पास ही हैं। कैश जरूर 10-20 हजार का ले गई होगी। मोबाइल 2 लेकर गई थी एक ऑफिस वाला और एक अपना पर्सनल। और कोई कीमती चीज नहीं लेकर गई है।’
राजा को चेन पहनकर आने को कहा था

इससे पहले राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा था कि उनके बेटे को सोनम ने सोने की चेन पहनकर आने को कहा था। राजा की जब उन्होंने एयरपोर्ट वाली तस्वीर देखी तो गले में सोने की चेन देखकर उन्हें चिंता हुई थी। 

पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं और अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है. हत्या का मकसद लव ट्राएंगल बताया जा रहा है, लेकिन एसपी ने कहा कि इसके अलावा कोई अन्य वजह भी हो सकती है, जिसकी जांच जारी है.

अधिकारी ने कहा कि राजा की मौत हो जाने के बाद ही सोनम घटनास्थल पर वापस आई और शव को ठिकाने लगाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा हथियार भी इस दौरान बरामद किया गया। दूसरा 'दाओ' (हथौड़ा) रियात अरलियांग में वेई सावडोंग पार्किंग लॉट के नीचे उसी घाटी में मिला, जहां से राजा का शव और एक चाकू बरामद किया गया था। शुरुआत में पुलिस को लगा कि राजा की हत्या सिर्फ़ एक हथियार से की गई है। लेकिन, मंगलवार को क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के दौरान ही पुलिस को दूसरे हथियार के बारे में पता चला।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब राजा और सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए। बाद में इसने एक दुखद मोड़ ले लिया और चौंकाने वाला विश्वासघात का मामला सामने आया। इंदौर के रहने वाले इस जोड़े ने 11 मई को शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, सोनम के राज के साथ रिश्ते के बावजूद यह शादी हुई। राज सोनम के परिवार के फर्नीचर शीट बनाने की फैक्टरी में अकाउंटेंट का काम करता था। सोनम पूरे बिजनेस की देखभाल करती थी।

इंदौर में शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय चले गए। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद पापता हो गए। 2 जून को राजा का शव मिला था। गहन तलाशी के बीच सोनम 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और बाद में नंदगंज थाने में सरेंडर कर दिया। सोनम ने आकाश, विशाल और आनंद को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद सरेंडर किया। राज कुशवाह को बाद में गिरफ्तार किया गया।

11 जून को सोनम ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात कबूल की। ​​पुलिस ने कहा कि उसके चचेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी ने तीनों हत्यारों को भुगतान की पहली किस्त चुका दी थी। सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उनके परिवार ने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं।

 

More From Author

कैबिनेट की बैठक में लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, अनुकम्पा नियुक्ति की कंडिका में किया गया संशोधन

ICRA ने राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.