प्यार के जाल में फंसा कर कैंसर पीड़िता से दुष्कर्म, हिंदू बनकर युवक ने मतांतरण का बनाया दबाव

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है. एक कैंसर पीड़ित महिला ने गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मतांतरण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू नाम राजा बताकर महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे. लेकिन बाद में पीड़िता को पता चला की इस युवक का असली नाम तो रफीक बताया जा रहा है. महिला ने जब युवक से बात करने की कोशिश की, तो रफीक नाम के युवक ने पीड़ित महिला पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया. इसके अलावा, युवक ने महिला से 1.5 लाख रुपए भी हड़प लिए.  

मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को फंसाया

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक पति से अनबन के साथ 32 वर्षीय युवती क्षेत्र में अपने बच्चे के साथ निजी मकान में रहती है। उसने घर पर ही किराना दुकान खोल रखी है। महिला ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि वह पांच वर्ष से पति से अलग रह रही है। उसकी दुकान पर मोहल्ले में रहने वाला युवक खरीदारी करने आया करता था। वह खुद को हिंदू और नाम राजा बताता था। पेशे से ऑटो चालक ने महिला से बातचीत करते हुए परिचय बढ़ाया। साथ ही शादी करके बेटे को भी अपनाने का झांसा दिया।

शांदी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

10 जनवरी 2022 को राजा महिला के घर पहुंचा और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी करने की बात कहते हुए उसका शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद राजा ने महिला से कहकर अपने लिए डेढ़ लाख रुपये में नया ऑटो फाइनेंस करवा लिया। उसकी किस्त भी महिला को जमा करना पड़ती थी। सितंबर 2024 में लोन पूरा हो गया। उसके बाद राजा ने ऑटो की मरम्मत के लिए रुपयों की मांग की। तब महिला ने एक निजी बैंक से उसे उसे 1, 40, 000 रुपये फाइनेंस करवा दिए।

युवक ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

महिला ने बताया कि इस बीच मुझे कैंसर की बीमारी हो गई। उधर मुझे पता चला कि राजा का असली नाम रफीक है। इस बारे में पूछे जाने पर राजा उर्फ अतीक ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। 14 जनवरी 2025 को भी राजा ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गांधी नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि महिला की शिकायत पर राजा उर्फ रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More From Author

बेहतर इलाज और शिक्षा का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, देवास में चार युवक-युवतियां गिरफ्तार

Google की नई तैयारी, Youtuber को फायदा मिलेगा, शामिल होने जा रहा लेटेस्ट AI वीडियो मेकर सपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.