कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पुनः आपत्तिजनक आरोपों में घिरा, पद से हटाने के लिए 75% से ज्यादा पार्षदों सहमति जरूरी,आएगा प्रस्ताव

इंदौर 

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने के लिए नगर निगम के महापौर ने संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपू्र्ण स्थिति है कि एक जनप्रतिनिधि अनवर कादरी फिर आपत्तिजनक आरोपों में घिरा है. उन पर पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई हो चुकी है, और सामाजिक स्तर पर भी उनकी छवि लगातार विवादों में रही है.बता दें कि अनवर कादरी पर लव जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है. इस मामले में उस पर केस भी दर्ज किया गया है. 

बीजेपी के पास इतना समर्थन
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने के लिए बीजेपी के 75 प्रतिशत पार्षदों की सहमित की जरूरत है. इंदौर के 85 वार्डों में से 64 वार्डों में बीजेपी और अन्य पर कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद बने हैं. बीजेपी को अनवर कादरी के खिलाफ 63 पार्षदों की सहमति की जरूरत चाहिए. बीजेपी के पास 70 से ज्यादा पार्षदों की सहमति है. कांग्रेस के 19 में से 6 पार्षदों का समर्थन भी बीजेपी के पास है. 

जानिए, पार्षदी जाने के लिए क्या नियम है

मप्र नगर पालिक अधिनियम में पार्षदी खत्म करने के लिए नियम है। पालिका अधिनियम के सेक्शन 19 के तहत बकायदा इसको लेकर पूरी प्रकिया बताई गई है। इसके अनुसार पार्षदी छिनने के लिए उस सदन के दो तिहाई यानी 75 प्रतिशत से ज्यादा पार्षदों की सहमति से लिखित प्रस्ताव देना होता है।

यह प्रस्ताव संभागायुक्त के पास जाता है। इसके बाद इस पर संभागायुक्त निर्णय देते हैं। वहीं कई मामलो में संभागायुक्त अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सीधे तरिके से भी पार्षदी खत्म कर सकते है। महापौर भार्गव ने बताया कि धारा 19 के तहत यह कार्यवाही की जा सकती है।

सीएम ने कही ये बात
सीएम डॉ. मोहन यादव ने  इंदौर में कहा था अय्याशी कांग्रेस करती है. कांग्रेस के लोगों के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं. उनके सारे नेता जमानत पर हैं. वे क्या कर रहे हैं, ये कोई छुपी बात नहीं है. कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि बीजेपी के लोग जनता के प्रति जवाबदार हैं. हम अपनी सरकार को जवाबदेही के साथ चलाना जानते हैं. हमारे राज्य में जो भी कानून तोड़ेगा, उससे कैसे निपटना है… यह भी हम जानते हैं. डकैत हो या डकैत का बाप, हम सभी से निपटना जानते हैं. हम ऐसे अपराधी को बख्शेंगे नहीं.

अनवर कादरी पर क्या है आरोप
इंदौर के बाणगंगा थाना पुलिस ने 16 जून को कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश का केस दर्ज किया है. 13 जून को पुलिस ने अल्ताफ और साहिल शेख को गिरफ्तार किया था. पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया की अनवर कादरी ने उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार कराने के लिए उकसाया था. अल्ताफ को कादरी ने एक लाख और साहिल को दो लाख नकद दिए थे. इसके लिए उसने शर्त रखी थी कि वे हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर इसके बाद उन्हें देह व्यापार में धकेले. 

कांग्रेस ने किया बचाव
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने अनवर कादरी का बचाव किया है और पूरे केस को झूठा बताया है.  चौकसे का कहना है कि कादरी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. हमारे पार्षद को झूठा फंसाया जा रहा है.  यह मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है. 

 कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के घर पर चलेगा बुलडोजर

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद कादरी फरार चल रहा है। इंदौर पुलिस ने उसके घर और ससुराल पर छापेमारी की है। साथ ही 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने कदारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बुलडोजर कार्रवाई की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सीएम ने इंदौर पुलिस को खुली छूट दे दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कादरी पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। कादरी पर पहले से 19 केस दर्ज हैं।

लगातार ढूंढ रही है पुलिस
अनवर कादरी पर लव जिहाद के मामले में आरोप लगने के बाद से ही पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। वे अपने परिवार के साथ घर से फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सिमी से जुड़े होने का आरोप

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कादरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कादरी के सिमी से जुड़े होने के भी आरोप हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई प्लाट और मकानों पर जबरदस्ती कब्जा किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि कादरी जैसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उसे सख्त सजा मिलेगी।

पार्षदी होगी खत्म

इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि वे कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए संभाग आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं। जल्द ही उसकी पार्षदी खत्म की जाएगी। वहीं, लव जिहाद की फंडिंग के मामले में भी उस पर जांच चल रही है। जांच में सभी बातें साफ होने के बाद और भी कड़ी कार्रवाई होगी।

पहले से दर्ज हैं 19 केस

अनवर कादरी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखने, जमीन कब्जा करने और मारपीट जैसे 19 केस दर्ज हैं। वह 2011 में एक साल की सजा भी काट चुका है।

 

More From Author

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने पार्क और उद्यान तैयार कर पर्यावरण को बेहतर करने के उद्देश्य से एक नीति को मंजूरी दी

11वां अंतरराष्ट्रीय योग : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी किया योगाभ्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.