ग्राम बोहरडा में 1 करोड़ 83 की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

ग्राम बोहरडा में 1 करोड़ 83 की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

बुरहानपुर

मध्यप्रदेश शासन की विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत ग्राम बोहरडा में 1 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों को सौगात प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस तथा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुलभ और सुनियोजित तरीके से संधारण हेतु मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जा रही है। ग्राम बोहरडा में विद्युत उपकेंद्र आरम्भ होने से बोहरडा सहित आसपास के सभी ग्रामों के लोग लाभन्वित होंगे और क्षेत्र के लोगों की निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

साथ ही उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी और विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी। श्रीमती चिटनिस ने विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आरडीएसएस योजनांतर्गत बुरहानपुर विधानसभा में 239 अतिरिक्त वितरण ट्रासंफार्मरों की स्थापना की जा रही है, जिसमें 164 ट्रासंफार्मरों का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही 11 के व्ही लाईन 26.86 किमी में से 17.6 किमी कार्य पूर्ण किया गया है एवं 15.58 किमी निम्नदाब लाईन में से 12.1 किमी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी लागत 9.4 करोड़ रुपए है। ट्रासंफार्मरों की स्थापना एवं लाईनों का विस्तार कर, उपभोक्ताओं की वोल्टेज समस्या का निदान किया गया। प्रधानमंत्री धरती आबा योजनांतर्गत बुरहानपुर विधानसभा में कुल 7 ग्रामों के 33 फलियों का विद्युतीकरण किया जाएगा, जिसमें लगभग 2.20 करोड़ की लागत का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 33/11 के लगभग 11 करोड़ 29 लाख की लागत से 4 विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम तुरकगुराड़ा-फोफनार उपकेन्द्र से तुरकगुराड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, चिंचाला मुक्तिधाम लालबाग उप केन्द्र की स्थापना से चिंचाला ग्रामीण क्षेत्र एवं आसपास का लालबाग क्षेत्र, मंडी-शनवारा उपकेन्द्र के निर्माण से शहरी क्षेत्र के आसपास शनवारा एवं मंडी बाजार तो वहीं धामनगांव चापोरा उप केन्द्र से चापोरा, धामनगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्तमान में बुरहानपुर में अटल गृह ज्योति योजना से 1 लाख 30 हजार 511 उपभोक्ताओं को 63.43 करोड़ का लाभ प्रतिवर्ष मिल रहा है तो वहीं अटल किसान ज्योति योजना से 27 हजार 721 उपभोक्ताओं को 171.55 करोड़ रुपए का लाभ प्रतिवर्ष मिल रहा है। वहीं पावरलूम सब्सिडी योजनांतर्गत 4479 उपभोक्ताओं को 20.29 करोड़ रुपए का लाभ प्रतिवर्ष प्राप्त हो रहा है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2008 उपरांत बिरोदा ग्रीड, रायगॉव ग्रीड, पुराना पावर हाउस ग्रीड तथा वर्ष 2013 से 2025 दौरान लोनी ग्रीड, जसौंदी ग्रीड, मोहद ग्रीड, कलेक्ट्रेट ग्रीड का निर्माण किया गया। इसी प्रकार विशेष प्रयासों के परिणाम स्वरूप 33/11 के 18 नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की गई। 33 नए अतिरिक्त विद्युत पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए तो 11730 नए विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई। 33 केव्ही की लाईन 160.51 किलोमीटर, 11 केव्हीए लाईन 3568.81 किलोमीटर एवं निम्नदाब विद्युत एलटी लाइन 1349.99 किलोमीटर नई लाईन बिछाई गई है।

बुरहानपुर में बिजली के क्षेत्र में अर्चना चिटनिस के कार्यकाल में क्रांतिकारी कदम

कर्मठ, लगनशील, इरादे की पक्की और सौम्य भाजपा की कद्दावर नेत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के जहन में सिर्फ एक ही धुन सवार रहती है और वो बुरहानपुर के चौमुखी विकास की। कृषि, बिजली, सिंचाई और सड़क सहित हर विषय पर श्रीमती चिटनिस की दूरदर्शी सोच ने बुरहानपुर को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल किया है। श्रीमती चिटनिस के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि 2008 से 2025 तक बुरहानपुर में बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। वर्ष 2011 के पहले ट्रांसफार्मर का डिपो बड़वाह में हुआ करता था जिसके कारण ट्रांसफार्मर 8 से 10 दिन बाद नए ट्रान्सफार्मर उपलब्ध होते थे। जिसकी वजह से किसानों की फसले खराब होती थी। बुरहानपुर प्रदेश का एकमात्र जिला है जिसमें केले की फसल होती है।

केले की फसल को ग्रीष्म ऋतु में लगातार सिंचाई की आवश्यकता होती है। प्रतिदिन लगभग 35 लीटर पानी प्रति पौधा देना होता हैं। लगातार तीन दिन यदि पानी नहीं दिया गया तो फसल प्रभावित होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए बुरहानपुर में ट्रांसफार्मर का डिपो स्थापित किया गया। जिले में डिपो आने के बाद तत्काल ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाता है और कोई फसल भी प्रभावित नहीं होती है। ये रहे उपस्थित: लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, दिलीप श्रॉफ, बलराज नावानी, नरहरी दीक्षित, वीरेन्द्र तिवारी, विनोद कोली, दीपक महाजन, ईश्वर महाजन सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

नशे में हुए विवाद के बाद व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को जैगुआर्स को डराने में सफल रही जबलपुर रॉयल लायंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.