छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना

रायपुर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज  सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 जून रविवार से मौसम में बदलाव हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मानसून के आगमन से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि अब धमी होने की संभावना है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में सुबह से ही बादल हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दोपहर या शाम के समय बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 21 जून को सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथ ही एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग और राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

More From Author

उत्तर प्रदेश : स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए विभिन्न जिलों में मनाया गया योग दिवस

ब्रिलियंट बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स की बड़ी जीत, चेन्नई बुल्स की पहली हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.