रिटायर्ड लोको पायलट के घर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति मिली, FIR

भोपाल

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में सीबीआई द्वारा छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शहर में रहने वाले एक रिटायर्ड लोको पायलट के ठिकाने पर सीबीआई की दबिश के चलते हड़कंप मच गया।

 बता दें कि, सीबीआई टीम ने 19 जून को देर रात अशोक शर्मा के आवास पर दबिश दी थी। सीबीआई ने रेलवे के पूर्व लोको पायलट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने आरोपी अशोक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई को अशोक शर्मा की निर्धारित इनकम (आय) से 63% ज्यादा संपत्ति मिली है। पूर्व लोको पायलट अशोक शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। अब सीबीआई जांच करेगी कि उन्होंने वेतन के अलावा कहां कहां से किस मद से आय हुई है।

More From Author

देश में योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, गैरसैंण से दुनिया में गया योग का संदेश, राष्ट्रपति, सीएम, जवानों, आमजनों ने किया योग

डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, स्वामी रामभद्राचार्य को दी यह बड़ी उपाधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.