बारिश के चलते झाबुआ नाला ऊफान पर, आबूरोड-रेवदर मार्ग पूरी तरह बाधित

सिरोही

जिले के आबूरोड और माउंट आबू उपखंड सहित विभिन्न इलाकों में रविवार रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते झाबुआ नाला ऊफान पर आ गया, जिससे आबूरोड-रेवदर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बारिश से गिरवर क्षेत्र स्थित पाटनारायणधाम सहित कई प्राकृतिक नालों में पानी की जोरदार आवक हुई है। वहीं माउंट आबू में बादलों की आवाजाही और रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि आबूरोड में दोपहर में बारिश रुकने पर धूप निकलने से बढ़ी उमस ने फिर से लोगों को परेशान किया।

इस बारिश के साथ ही आबूरोड नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। विभिन्न इलाकों में नालों और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें आईं।

इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है और जल्द समाधान की मांग की है।

 

More From Author

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

बसपा नेता पर फायरिंग, बदमाशें ने शोरूम में घुसकर चलाई गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.