कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़, कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बड़ी रणनीति बनाई है. शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से सुकमा राजीव भवन को कुर्क करने, खाद, बीज समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की बड़ी सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी छत्तीसगढ़ आएंगे.

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आज पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहे. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर भी चर्चा हुई. 7 जुलाई को खरगे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी छत्तीसगढ़ आएंगे. दोनाें नेताओं का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा.

More From Author

पटवारी भर्ती 2025: 3705 पदों के लिए फिर से आवेदन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून

PM मोदी को प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का मुख्यमंत्री ने दिया आमंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.