बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर से कर्मचारी परेशान, अभद्रता का आरोप, कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

बिलासपुर 

बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वे सीनियर और बुजुर्ग कर्मचारियों से अभद्रता करती हैं। उनके इस रवैए के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने एडिशनल कलेक्टर ज्योति पटेल को हटाने की मांग कलेक्टर से की है।

संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों से लगातार अपमानजनक व्यवहार करती हैं, जिससे कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। संघ के बैनर तले कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत करने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल आए दिन कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करती हैं। सालों से कार्यरत बुजुर्ग कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां और दमनात्मक रवैए से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर पड़ रहा है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर साफ झलक रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि कार्यालय में भय का वातावरण बन गया है, जिससे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन नहीं कर पा रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की

कोरबा की जामा मस्जिद में बवाल: सामाजिक बैठक के दौरान हुआ विवाद, लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर की पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.