लालू यादव 13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने , पार्टी कार्यालय में ऐलान; 5 जुलाई को ताजपोशी

पटना 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संस्थापक और दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. यह उनका लगातार 13वां कार्यकाल होगा. वो इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. आरजेडी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की.

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार 2 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तारीख थी. इस पद के लिए सिर्फ लालू प्रसाद यादव ने ही नामांकन दाखिल किया था. किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया और लालू यादव ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया.

लालू प्रसाद यादव को फिर चुना गया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

रामचंद्र पूर्वी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से निर्वाचन पत्र सौंपा जाएगा. इससे पहले भी वो लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और अब फिर से उनकी अगुवाई में पार्टी आगे बढ़ेगी.

राजद के स्थापना वर्ष 1997 से ही लालू पार्टी अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के समक्ष लालू ने चार सेटों में अपना नामांकन पत्र प्रदेश राजद के कैम्प कार्यालय में दाखिल किया। प्रत्येक नामांकन पत्र पर राष्ट्रीय परिषद के 10-10 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने कहा कि पांच जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू के निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

आपको बता दें हाल ही में 77 साल के मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। वो भी इस पद के लिए नामांकन करने वाले इकलौते प्रत्याशी थे।

13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव

आरजेडी में लालू प्रसाद की पकड़ और उनका राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जाता है. उनके एक बार फिर अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो सकती हैं.

 

More From Author

योगी सरकार वर्षा जल संचयन को लेकर व्यापक अभियान चला रही, जल संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

ट्रेन का सफर का सफर अब हुआ महंगा, रेल किराया बढ़ाने की तैयारी; जानें टिकट में होगा कितना इजाफा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.