‘पूरे भारत की नजर आप पर है’ – पीएम मोदी ने Shubhanshu Shukla को दी बधाई

नई दिल्ली
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुंभाशु शुक्ला के अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन सफल होने की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल लॉन्च का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं।"

1.4 अरब भारतीयों की उम्मीदें लेकर रवाना हुए शुक्ला
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में शुक्ला की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा, 'वह अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की इच्छाएं, सपने और उम्मीदें लेकर गए हैं।' उन्होंने कहा कि यह केवल एक अंतरिक्ष मिशन नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'शुक्ला और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को इस अहम मिशन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।' बता दें, कल शाम करीब 04:30 बजे शुक्ला ISS पहुंच जाएंगे।

कौन हैं शुभांशु शुक्ला? 
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय अनुसंधान रिसर्च सेंटर (ISRO) के गगनयान मिशन का हिस्सा हैं। यही वजह है कि इसरो ने शुभांशु को Ax-04 मिशन के लिए चुना है। 
        

More From Author

अचानक आई बाढ़ में तवी नदी बनी जाल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

संगीत सोम सपा प्रमुख पर जमकर बरसे, कहा- अखिलेश सीजनल हिंदू, अगर उन्हें हिंदू बनना है तो परमानेंट हिंदू बनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.