इस ‘क्रूर’ ग्रह के मीन राशि में जाते ही शक्तिशाली केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा, इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित सीमा के अनुसार सभी अपनी राशि बदलते हैं. इस घटना को गोचर कहते हैं. ज्योतिष में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु 9 ग्रह हैं. ये सभी ग्रह अपनी गति के अनुसार समय-समय पर राशियां बदलते हैं. जिसका व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सूर्य ग्रह के गोचर अवधि 1 माह की होती है. वहीं बुध ग्रह 14 दिन और बृहस्पति ग्रह एक साल में गोचर करते हैं. जबकि शुक्र ग्रह को गोचर में लगभग 23 दिन का समय लगता है. वहीं शनि ग्रह का गोचर लगभग 2.5 साल बाद होता है. शनि को 12 राशियों का चक्र पूरा करने में 30 साल लगते हैं.

ज्योतिष गणना के अनुसार शनि देव लगभग 30 वर्ष बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं और जून 2027 तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसी स्थिति में शनि ने केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण किया है. जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रहेगा तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कि शनि के इस योग के निर्माण से किन राशि की किस्मत बदलने वाली है .

इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
 ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शनिदेव कर्म के हिसाब से व्यक्ति को फल देते हैं. शनि देव जून 2027 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मीन राशि में विराजमान होते हुए शनिदेव केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण भी कर रहे हैं जो 30 वर्ष बाद बन रहा है. फ़ौरतलब है कि शनि त्रिकोण और भाग्य भाव के स्वामी होकर के केंद्र के भाव में गोचर रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसी स्थिति में मिथुन, मकर और मीन राशि के जातक को फायदा मिलने वाला है .

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी. इस योग के निर्माण से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे, लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, अचानक धन की प्राप्ति होगी, प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है.

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, नौकरी और व्यापार में लाभ होगा, विदेश से धन लाभ के योग बनेंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा.

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियां दूर होंगी, विवाह के योग बनेंगे, रियल स्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता प्राप्त होगी, अचानक धन में वृद्धि होगी.

More From Author

उच्च शिक्षा विभाग की ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शीर्ष समिति’ की बैठक हुई

पशुपालन मंत्री पटेल ने गौ-शाला परिसर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, आईओसीएल के गैस प्लांट, मिल्क पार्लर आदि को देखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.