क्रेटा खरीदने से पहले जरूर जानें ये खबर, आ रहा है नया मॉडल जबरदस्त माइलेज के साथ

मुंबई 
हुंडई क्रेटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इतना ही नहीं, ये अपने सेगमेंट में भी देश की नंबर-1 SUV है। क्रेटा ने सेल्स चार्ट में लगातार ग्रोथ कर रही है। खासकर इसका इलेक्ट्रिक मॉडल आने के बाद सेल्स में इजाफा हुआ है। यह सी सेगमेंट SUV भारत में SUV खरीदारों के बीच पसंदीदा रही है। वर्तमान में अपने सेकेंड जनरेशन अवतार में हुंडई 2027 में लॉन्च करने के लिए एक थर्ड जेन का मॉडल तैयार कर रही है। क्रेटा का यह न्यू जेन मॉडल तैयार हो रहा है। इसे इंटरनली SX3 कोडनेम दिया गया है। यह मॉडल कथित तौर पर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगा, जिसका माइलेज भी जबरदस्त होगा।

हुंडई क्रेटा का सेकेंड जनरेशन वर्जन जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV की नई जेन का डेलपमेंट शुरू कर दिया है। इसकी लॉन्च की टाइमलाइन 2027 में किसी समय होने का अनुमान है। जिसे 2028 की शुरुआत तक भी बढ़ाया जा सकता है। थर्ड जेन क्रेटा की खास बात यह है कि यह भारत में हुंडई की पहली हाइब्रिड कॉम्पैक्ट SUV होगी। यह वही हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है जो सेकेंट जेन की किआ सेल्टोस के साथ शुरू होने की उम्मीद है। इस व्हीकल की टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

हुंडई ग्रुप का यह नया हाइब्रिड पावरट्रेन कथित तौर पर एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सेटअप है जिसे आम तौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कहा जाता है, जो मौजूदा 1.5-लीटर 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन पर बेस्ड है। इस सेटअप में टॉर्क असिस्ट प्रदान करने के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होने की संभावना है। संभवतः स्टार्टर और जनरेटर के रूप में कार्य करेगा। इसमें एक छोटा बैटरी पैक होगा जो री-प्रोड्यूस एनर्जी को स्टोर करता है। स्लो स्पीड पर केवल छोटी EV रेंज प्रदान करता है। आम तौर पर, माइलेज के आंकड़े (फ्यूल इफिसियंसी) काफी अधिक होंगे। शहर में ड्राइविंग की स्थिति में लगभग 10% और हाईवे पर करीब 5% माइलेज बढ़ सकता है। जैसे डीजल मॉडल का माइलेज 21.8Kmpl है, जो बढ़कर 25Kmpl तक हो सकता है।

हुंडई क्रेटा के लिए 1.5 लीटर इंजन (1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल) की तिकड़ी के बाद चौथा पावरट्रेन ऑप्शन होगा। यह नया हाइब्रिड पावरट्रेन हुंडई की नई मिड-साइज SUV के साथ शुरू होगा, जिसे अल्काजार से ऊपर और टक्सन से नीचे रखा जाएगा। कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए एक फेसलिफ्ट लॉन्च करने की भी योजना बनाई है, जो उसी समय बाहर आ सकती है। लॉन्च होने पर हुंडई क्रेटा हाइब्रिड मुख्य रूप से मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर और अपकमिंग रेनो डस्टर और इसके हाइब्रिड को टक्कर देगी।

 

More From Author

क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर में से एक ने समझाई तकनीकी बारीकी, यशस्वी जायसवाल से क्यों छूट रहे इतने कैच?

ईरान से सेंधा नमक का आयात बंद होने से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई, कीमत दोगुनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.