जोहरान ममदानी को कंगना की लताड़, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद

नई दिल्ली
अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की उम्मीदवारी की रेस में जीत को लेकर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि जोहरान हमदानी तो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। जोहरान ममदानी की सांस्कृतिक और मजहबी पहचान पर सवाल उठाते हुए हिमाचल के मंडी की सांसद ने कहा कि वह भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, 'उनकी मां मीरा नायर हैं। वह हमारी इंडस्ट्री की एक शानदार फिल्ममेकर हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह न्यूयॉर्क में रहने वाली भारत की बेटी हैं। उन्होंने गुजराती मूल के नामी लेखक महमूद ममदानी से शादी की थी और बेटे का नाम जोहरान है।' कंगना ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए यह बात कही है।

इसके आगे वह नाम पर सवाल उठाते हुए लिखती हैं, 'जोरहान नाम भारतीय से ज्यादा तो पाकिस्तानी लगता है। उनकी हिंदू पहचान और ब्लडलाइन का आखिर क्या हुआ। अब वह हिंदुत्व को ही खत्म करने के लिए तैयार हैं। हर जगह यही कहानी है। खैर, मीरा जी से कई बार मुलाकात हुई है। पैरेंट्स को बधाई।' जोहरान ममदानी को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से न्यूयॉर्क का मेयर कैंडिडेट बनने के लिए हुए चुनाव में जीत मिली है। अब वह मुकाबले में उतर सकेंगे और जीत मिली तो पहली बार कोई दक्षिण एशियाई मूल का व्यक्ति अमेरिका के शहर का नेतृत्व करेगा।

वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर भी होंगे। जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था और फिर परवरिश अमेरिका में हुई। उन्होंने अपने प्रचार के दौरान यूनिवर्सल चाइल्डकेयर, फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन और टैक्स सुधारों की बात कही थी। जोहरान ममदानी को उम्मीदवारी के चुनाव में जीत मिली है, जिस पर दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। मीरा नायर ने कई मशहूर फिल्मों को डायरेक्ट किया है और भारत के अलावा पाकिस्तान समेत कई देशों में उन्हें सराहा जाता रहा है। वहीं ममदानी पर कंगना रनौत की टिप्पणी पर भी विवाद खड़ा होने की आशंका है।

जोहरान ममदानी का वह वीडियो, जिसमें भारत और हिंदू विरोधी नारे
दरअसल कंगना रनौत ने एक्स पर ही शेयर किए गए जोहरान ममदानी के एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। उस वीडियो में दिखता है कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंदू विरोधी नारे लगा रहे हैं और उन्हें अपशब्द कह रहे हैं। इस बीच जोहरान ममदानी भी माइक ले लेते हैं और भारत में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का विरोध करते हैं। वह बाबरी ढांचे के विध्वंस का भी जिक्र करते हैं। वहीं बैकग्राउंड में लोग भारत और हिंदू विरोधी नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

 

More From Author

यूपी महिला का तेलंगाना में कारनामा, रेलवे ट्रैक पर चढ़ी कार, 15 ट्रेनें डायवर्ट

PM मोदी को डिनर का न्योता मिला तो जिनपिंग भड़के, BRICS से बनाई दूरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.