आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस गिरने से दो यात्रियों की मौत

इटावा
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर के गिरने से उसमे सवार दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि कई अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में हुए बस हादसे को लेकर शोक जताया है और डॉक्टर से पीड़ितों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान सईदा खातून (22) और मनोज कुमार (55) के तौर पर की गयी है। सईदा खातून मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है जबकि मनोज कुमार बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। हादसे के सूचना मिलने के बाद यूपीडा टीम के अलावा स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया है इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि बस चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से करीब 52 यात्रियों के घायल होने की सूची भी जारी करी गई है। बस चालक रामप्रवेश का कहना है कि उनकी बस के आगे चलने वाली गाड़ी में एकाएक ब्रेक लगाया है जिसके बाद बस संतुलन को करके एक्सप्रेसवे से नीचे चली गई है।

 

More From Author

ईरान से सेंधा नमक का आयात बंद होने से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई, कीमत दोगुनी

छतरपुर में फिर पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.