भारत को मिलना चाहिए ज्यादा हिस्सा! रवि शास्त्री की ICC से कमाई बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि भारत को ICC के कुल राजस्व में और भी बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि ICC के खजाने में भारत का योगदान सबसे अधिक है। 2024-27 चक्र के मॉडल के अनुसार भारत वर्तमान में ICC के कुल राजस्व का 38.5% कमाता है, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से काफी अधिक है। इसके बावजूद रवि शास्त्री इसमें और बढ़ोतरी चाहते हैं। शास्त्री का कहना है कि जब भारत कभी विदेश में जाकर खेलता है तो टीवी राइट्स और कमाई में कई गुना इजाफा होता है। इसलिए ऐसा कहना बिल्कुल जायज होगा कि उन्हें उनके हिस्से का बड़ा भाग मिले।
 
विज्डन क्रिकेट से बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, "भारत को आईसीसी की के कुल राजस्व का और बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए। जब भारत कभी विदेश में जाकर खेलता है तो टीवी राइट्स और कमाई में कई गुना इजाफा होता है। टीवी से हो रही कमाई के आंकड़े खुद ये साबित करते हैं। इसलिए ऐसा कहना बिल्कुल जायज होगा कि उन्हें उनके हिस्से का बड़ा भाग मिले।" उन्होंने कहा, "जो भी पैसा आता है उसका अधिकांश हिस्सा भारत से आता है। यह सब इकोनॉमी पर निर्भर करता है। अगर कल को कोई और देश की इकोनॉमी भारत से मजबूत हो जाए तो पैसा वहां से आएगा। जैसे 70 और 80 के दशक में हुआ करता था, उस समय कमाई का बड़ा हिस्सा किसी और देश को जाता था। इसलिए भारत के लिए और बड़ा हिस्सा मांगना सही है।"

फैंस की दीवानगी और IPL ने भारत बनाया मजबूत
सदी की शुरुआत से ही भारत क्रिकेट के मामले में एक वैश्विक शक्ति बन गया है, जिसका श्रेय देश में इस खेल के प्रति लोगों की बढ़ती दीवानगी को जाता है। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत ने क्रिकेट जगत में भारत की स्थिति को और भी बढ़ा दिया, क्योंकि इस टी20 फ्रैंचाइज लीग की चकाचौंध ने दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों और व्यवसायों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

ICC के राजस्व मॉडल के अनुसार, 88% से अधिक राजस्व 12 पूर्ण सदस्य (टेस्ट खेलने वाले) देशों के बीच बांटा जाता है। इसमें से, 48.2% का महत्वपूर्ण हिस्सा खेल के तीन शक्तिशाली देशों, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभाजित होता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसे अपने हिस्से का प्रतिशत दोहरे अंकों (38.5%) में प्राप्त होता है।

 

More From Author

गूगल CEO सुंदर पिचाई के पास किस देश की नागरिकता है, भारत या अमेरिका, जानिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा की दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.