मोदी की मेगा रैलियों का मास्टरप्लान! बिहार में 200 सीटों पर असर डालने की तैयारी

नई दिल्ली
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले ढाई महीनों के लिए भाजपा ने भी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी कर रखी है। खास बात यह है कि भाजपा के इस अभियान का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। बिहार भाजपा के एक नेता के मुताबिक पीएम मोदी अभी तक बिहार में छह रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और कार्यक्रम यहां पर होने वाले हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में पीएम मोदी के कई और कार्यक्रम भाजपा में होने वाले हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के भी यहां आने की संभावना है।

200 सीटों तक होगा असर
बिहार में पीएम मोदी की कुल नौ रैलियां कराने की योजना है। ईटी के मुताबिक भाजपा नेताओं ने बताया कि इन रैलियों का प्रभाव 200 विधानसभा सीटों के क्षेत्र पर होगा। इनमें से रोहतास और सारण क्षेत्र में दो रैलियां पीएम मोदी पहले ही संबोधित कर चुके हैं। बाकी बची हुई सात रैलियों को अगले ढाई महीने में संबोधित करेंगे। इन रैलियों की तारीख और जगह को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। जानकारी के मुताबिक अगले करीब एक हफ्ते में इसके बारे में ऐलान हो जाएगा।

सितंबर तक है प्लान
बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह अभियान सितंबर में खत्म हो जाएगा। यही वह समय है जब यहां पर चुनाव का ऐलान होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस अभियान का मकसद प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश फूंकना है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता बिहार में डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। इसका मकसद नए वोटर्स की पहचान और उनके रजिस्ट्रेशन में मदद करना है। पीएम मोदी के अभियान के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार आ सकते हैं। अनुमान है कि अमित शाह यहां पर तीन या चार रैलियां कर सकते हैं।

 

More From Author

करियर से लंबा ब्रेक महिलाओं की मजबूरी, खुद को नई स्किल से करें अपडेट

चार्जिंग पर लगाते ही आपका नाम लेकर करेगा शुक्रिया बोलेगा Iphone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.