गैंगरेप के विरोध में सड़क पर उतरी बीजेपी, सुकांत मजूमदार को लिया गया हिरासत में

कोलकाता 
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मजूमदार ने कहा, 'यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिए जाने का वीडियो क्लिप जारी किया है। इसमें भाजपा नेता को पुलिस की ओर से गाड़ी में ले जाते देखा जा सकता है। इस दौरान बीजेपी समर्थक पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि कोलकाता में सामूहिक दुष्कर्म की घटना दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुई है। आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।

कॉलेज का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
फर्स्ट ईयर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही, कॉलेज परिसर के सुरक्षा गार्ड कक्ष में हुई इस वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए सुरक्षा गार्ड को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने आज सुबह सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसके जवाब अस्पष्ट थे। सीसीटीवी फुटेज से कॉलेज में उसकी मौजूदगी का पता चला था।’ अधिकारी ने कहा कि गार्ड अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उस समय वह ड्यूटी पर अकेला था। यह घटना 25 जून की शाम को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई थी।

 

More From Author

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज : मेजबान को चुनौती देंगी भारतीय महिलाएं, जानिए कब-कब होंगे मुकाबले

नियमबद्धता सृष्टि का स्वाभाविक चरित्र है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.