बोइंग ड्रीमलाइनर में आई खराबी, 300 यात्रियों की जान आई खतरे में, कराई आपातकालीन लैंडिंग

मुंबई

अदीस अबाबा से मुंबई की ओर आ रही थी इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ET640 को शुक्रवार देर रात एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सात यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर रात 1:55 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में एक यात्री को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान विमान में करीब 300 यात्री सवार थे।

मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन वह स्थिति होती है जब विमान के केबिन में हवा का दबाव अचानक कम हो जाता है। यह आमतौर पर तकनीकी खराबी, जैसे केबिन प्रेशर सिस्टम की विफलता या विमान की संरचना में रिसाव के कारण होता है। इससे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ताजा घटना 23 जून को एयर इंडिया हीथ्रो-मुंबई उड़ान के दौरान 6 क्रू सदस्यों सहित 11 यात्रियों को चक्कर आने और मिचली आने के कुछ दिनों बाद हुई है। बीमारी के कारणों की जांच की जा रही है।

पूरा मामला समझिए
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट संख्या ET640 में 300 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। इसने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यह घटना तब हुई, जब विमान (ET-AXS) अरब सागर के ऊपर से उड़ रहा था। फ्लाइटरडार 24 के डेटा के अनुसार, यह 33,000 फीट की ऊंचाई पर था, जब केबिन में दबाव कम हुआ और पायलटों ने तेजी से नीचे उतरकर कम ऊंचाई पर उड़ान भरी।

उड़ान के दौरान, विमान में केबिन प्रेशर में अचानक कमी आई, जिसके कारण यात्रियों और चालक दल के बीच असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, सात यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत की। पायलट ने तुरंत आपातकालीन स्थिति घोषित की और विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतार लिया। प्रभावित सात यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिसमें से एक यात्री की स्थिति खराब होने के कारण उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य छह यात्रियों का प्राथमिक उपचार हवाई अड्डे पर ही किया गया।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर पर बढ़ती चिंताएं
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में, एयर इंडिया की एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट जब अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, तभी टेकऑफ के 36 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रियाओं पर वैश्विक स्तर पर जांच तेज हो गई है।

 

More From Author

मंत्री सारंग और कंषाना की उपस्थिति में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला

अगले सप्ताह हो सकता है इजरायल-हमास में सीजफायर, शांतिदूत बनने जा रहे ट्रंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.