डीजीपी के निर्देशों के बाद भी कई अधिकारी अब भी वर्षों से एक ही थाने में जमे, विभाग जल्द ही ट्रांसफर की सूची जारी करेगा

भोपाल 

MP पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशों के बाद भी कई अधिकारी अब भी वर्षों से एक ही थाने व विभाग में जमे हुए हैं। डीजीपी के निर्देश से 699 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए, जिनमें 30 उप-निरीक्षक ( एसआई ) और 56 सहायक उप-निरीक्षक ( एएसआई ) शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद लगभग 50 अधिकारी ऐसे हैं जो फेरबदल से बचने में सफल रहे हैं। 

 इन पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करके विभाग जल्द ही ट्रांसफर की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में लगी है। जिले में तैनात कुछ पुलिसकर्मी पिछले पांच साल से अधिक समय से एक ही पुलिस थाने में तैनात हैं। इसमें कुछ इंस्पेक्टर व एसआइ 10 से 12 साल से जिले में अलग-अलग जगह सेवाएं दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही हुए थे ट्रांसफर
बीते कुछ दिनों पहले ही भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई थी। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया।

एमपी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग में तबादला नीति-2025 लागू कर दी है। इस नई नीति के तहत अब तक कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के नए सिरे से प्रमोशन आदेश जारी किए जाएंगे।
शहर की खबरें:

 

More From Author

राज्य के जिन शासकीय सेवकों का (अप्रेल 2016) से ओहदा नहीं बढ़ा, अब उन्हें 35 दिन में पदोन्नति मिलेगी

मध्यप्रदेश में इस बार आम 7 फीसदी सस्ता बिक रहा, उसके पीछे है अमेरिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.