कुल्हाड़ी से एटीएम को लूटने का प्रयास, पुलिस ने धरदबोचा

सुकमा

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के परिसर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया. आरोपी कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर जैसे ही पैसे निकलने वाला ही था, तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धरदबोचा.

दरअसल, कलेक्टर परिसर के भीतर स्थित एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का जिला मुख्यालय का एकमात्र एटीएम है. देर रात 2 बजे बॉम्बे स्थित हेड क्वार्टर में सायरन बजा, जिसके बाद आनन-फानन में जिले के बड़े अधिकारियों को फोन आया, और फिर पुलिस हरकत में आई.

पुलिस गाड़ी को देख आरोपी देवेंद्र यादव ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, और वह धरा गया. मामले में सुबह बैंक के कर्मचारी ने थाने पहुंचे एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद आगे की कारवाई की जा रही है. आरोपी कूकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्यपाल गांव का निवासी है.

More From Author

बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन : तन्वी और आयुष ने उलटफेर के साथ किया फाइनल में प्रवेश

राजस्थान पटवारी के 3705 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.