अयोध्या : परकोटा मंदिर के बीच का कोर्टयार्ड निर्धारित समय में तैयार होने की उम्मीद

अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण समिति की नियमित बैठक हुई। तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में कार्यदाई संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। उन्होंने परकोटा मंदिर के बीच का कोर्टयार्ड निर्धारित समय में तैयार होने की उम्मीद जताई।

चंपत राय ने बताया, “ट्रस्ट भवन सभागार विश्राम गृह द्वारा और मंदिर परिसर के चारों तरफ चार किलोमीटर लंबी दीवार बनने में थोड़ा समय और लगेगा। सभी काम ठीक गति से चल रहे हैं। यात्रियों के लिए जो आवश्यक सुविधाएं हैं, वे लगभग पूर्ण हो गई हैं। इस वर्ष रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच पड़ताल हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “30 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की प्लांट या यूनिट तैयार की जानी है। 25 प्लांट लगभग तैयार हो गए हैं, इस साल इसकी भी टेस्टिंग हो जाएगी। धीरे-धीरे परिसर की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। लगभग 10 एकड़ में पंचवटी बन रही है। वृक्षों की भरमार होगी। पशु-पक्षियों के लिए बंदरों, मोर इत्यादि के लिए यह एक तरह से घर होगा। आज मुआयना किया गया है कि निर्माण कार्य कितना बचा है। सारी बातें एक-एक करके सुनिश्चित की जा रही हैं।”

राय ने कहा, “जो भवन तैयार हो गए हैं उनको ट्रस्ट को सौंपा जा रहा है। हर एक बात पर विचार हो रहा है। शुक्रवार दोपहर में तीन बजे बैठक प्रारंभ हुई थी और शाम को सात बजे तक चली। वहीं, शनिवार को 9.30 बजे से बैठक आरंभ हुई, जो शाम को 4.30 बजे तक चली। रविवार को भी एक बैठक है, जो सुबह 9.30 बजे से अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में शुरू होगी। यह बैठक भी कम से कम दो घंटे जरूर चलेगी।”

 

More From Author

फर्जी आध्यात्मिक खेल खत्म! योगी तरुण का गोवा आश्रम बंद, डोंगरगढ़ में जुट रहे थे विदेशी

बूढ़ातालाब में नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.