यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने बढ़ाई 5 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि

सिरोही
रेलवे प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी।
 
इन रेल सेवाओं का विस्तार
    1. गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 3 जुलाई से 25 सितम्बर तक (13 ट्रिप) एवं दौंड से 4 जुलाई से 26 सितम्बर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
    2. गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 2 जुलाई से 24 सितम्बर तक (13 ट्रिप) एवं सोलापुर से 3 जुलाई से 25 सितम्बर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
    3. गाड़ी संख्या 04713/04714, भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से 2 जुलाई से 24 सितम्बर तक (13 ट्रिप) एवं दानापुर से 3 जुलाई से 25 सितम्बर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

    4. गाड़ी संख्या 09619/09620, मदार-रांची-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में मदार से 6 जुलाई व 13 जुलाई को (2 ट्रिप) एवं रांची से 7 जुलाई व 14 जुलाई को (2 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
    5. गाड़ी संख्या 09617/09618, दौराई-सुल्तानपुर-दौराई साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में दौराई से 4 जुलाई से 26 सितम्बर तक (13 ट्रिप) एवं सुल्तानपुर से 6 जुलाई से 28 सितम्बर 25 (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 04814, दानापुर -भगत की कोठी स्पेशल रेल सेवा का उपरोक्त अवधि में भरतपुर स्टेशन पर 15.5 बजे आगमन व 15.7 बजे प्रस्थान के स्थान पर 14.40 बजे आगमन व 14.42 बजे प्रस्थान करेगी।

More From Author

रविवार 29 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

1 जुलाई से एमपी ट्रांसको में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.