मानसून की पहली बारिश में भीगा पचमढ़ी, पांच दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान

नर्मदापुरम 
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में मानसून के सक्रिय होते से ही पचमढ़ी में मौसम सुहाना हो गया है। झमाझम बारिश का मजा लेने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटक पचमढ़ी में सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश के हिल स्टेशन को उसके प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। बारिश के कारण बीफाल, अप्सरा विहार, सहित कई झरनों में पानी बढ़ा है। गाइड पर्यटकों का उचित जानकारी दे रहे हैं।

शनिवार-रविवार को अवकाश होने से भीड़ रहेगी। पचमढ़ी शहर प्राकृतिक सुंदरता के कारण सतपुड़ा की रानी कहलाता है। पचमढ़ी में रेनी सीजन का पर्यटक परिवार सहित मजा ले रहे हैं। वहीं नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश के मौसम का दौर लगातार जारी है। जिले में अगले पांच दिन तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 28 दिनों 999.9 मिली बारिश दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 708.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। पचमढ़ी की अगर बात की जाए तो पचमढ़ी में आज 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पचमढ़ी हिल स्टेशन पर प्रतिदिन बारिश हो रही है। मौसम ठंडा होने के कारण पर्यटकों की संख्या भी देखने को मिल रही है। सुबह से पर्यटक अपनी गाड़ियों में सवार होकर पचमढ़ी की सुंदर वादियों में परिवार सहित घूमने निकल रहे हैं। शनिवार रविवार को पचमढ़ी की होटल भी पर्यटकों से पैक रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी हैं। बीती रात से पचमढ़ी में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। पचमढ़ी के साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहां भी सुहाने मौसम में पर्यटक जंगली जीवों को निहार रहे हैं। बारिश के पानी से पचमढ़ी की हरियाली बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। मुंबई, दिल्ली, भोपाल, गुजरात के साथ ही देश के अन्य राज्यों के पर्यटक पचमढ़ी सैर सपाटा करने पहुंच रहे हैं।

 

More From Author

सांची ब्रांड का नारियल पानी नहीं चला भोपाल में, हजारों बोतलें हुईं बर्बाद, अनुबंध रद्द की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों से करेंगे संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.