भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द एक नया ब्रैंड AI+ देगा दस्तक

नई दिल्ली

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द एक नया ब्रैंड दस्तक देने वाला है। AI+ नाम से आने वाले इस ब्रैंड को NxtQuantum Shift Technologies पेश कर रहा है और इसे लीड कर रहे हैं माधव सेठ। खबरें हैं कि यह अपने पहले डिवाइस से 8 जुलाई को पर्दा उठाएंगे। ब्रैंड का दावा है कि वह कम से कम कीमत पर AI के स्मार्ट फीचर्स से लैस और बेहतरीन स्पेक्स वाला फोन लॉन्च करेंगे। यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होंगे और सिर्फ फ्लिपकार्ट के जरिए ही खरीदे जा सकेंगे। लॉन्च से पहले ही इसका पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव भी हो चुका है। चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

कौन से डिवाइस होंगे लॉन्च?
खबरें हैं कि AI+ 8 जुलाई को Nova 5G और Pulse 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5,000 रुपये रहने वाली है। इसमें 6 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Unisoc T8200 चिपसेट देखने को मिलेगा। इस फोन की खासियत यह होगी कि यह 5000 की कीमत पर 50MP का ड्युअल रियल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 1TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन देगा। वहीं Pulse 4G स्मार्टफोन सस्ता ऑप्शन होगा। इसमें 12 नैनोमीटर वाला Unisoc T7250 चिपसेट मिलेगा। हालांकि इनके बैटरी और कैमरा फीचर्स एक जैसे रहेंगे। Nova 5G में गोल और Pulse 4G में चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।

Nova 5G और Pulse 4G के स्पेसिफिकेशंस
यह दोनो ही फोन NxtQuantum OS पर चलेंगे। यह देश में ही बना और देश की जरूरतों को देखकर एंड्रॉयड 15 पर आधारित ओएस है। कंपनी का दावा है कि उनके यह फोन ब्लोटवेयर से मुक्त रहेंगे और इनमें खास AI फीचर्स भी मिलेंगे। फोन को भारत में ही डिजाइन और मैन्युफेक्चर किया जाएगा। इसके अलावा AI+ के डिवाइसेज में कुछ रिसाइकल्ड मैटीरियल का भी इस्तेमाल होगा। Nova 5G फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखनो को मिलेगी और यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट देखने को मिलेंगे।GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार AI+ फोन के साथ Wearbuds Watch 3 को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टवॉच में TWS भी देखने को मिलेंगे। स्पेक्स में शानदार लगने वाले यह दो स्मार्टफोन असल जिंदगी में कैसे परफॉर्म करते हैं, यह इनके लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। इसके लिए फिलहाल 8 जुलाई तक का इंतजार कर ना पड़ेगा। अगर आप इन दो स्मार्टफोन्स के बारे में और डिटेल चाहते हैं, तो आप Flipkart पर लाइव हो चुके इनके पेज को देख सकते हैं।

More From Author

बदनावर-पेटलावद- थांदला मार्ग के फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया में कदम बढ़ाए, भूमि अधिग्रहण के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

अमरनाथ यात्रा : छह जुलाई तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं, यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.