बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और यूट्यूबर अदनान शेख बने पापा

मुंबई

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और यूट्यूबर अदनान शेख शादी के 9 महिने बाद ही पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी आयशा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है. इसकी जानकारी खुद यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर कर दिया है.

पापा बने अदनान शेख
बता दें कि अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में एक शख्स गोदी में बच्चा पकड़े खड़ा दिख रहा है. वीडियो में एक पालना दिखा रहा है और उसमें लिखा है ‘वेलकम टू द वर्ल्ड… इट्स बेबी बॉय.’ उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए अदनान शेखने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ‘अल्लाह ने हमें हमारे प्यारे बच्चे का आशीर्वाद दिया है! मैं अपनी फीलिंग और इमोशन को बयां नहीं कर सकता. बहुत आभारी हूं…प्लीज अपनी दुआओं में रखियेगा.’

बता दें कि अदनान शेख और आयशा ने सितंबर 2024 में निकाह किया था. सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी कई सारी फोटोज सामने आई थीं. वहीं, अब शादी के 9 महीने बाद कपल माता-पिता बन गए हैं. हालांकि यूट्यूबर ने अपनी वाइफ का चेहरा नहीं रिवील किया है.

More From Author

राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पलटा फैसला, नीट यूजी री-एग्जाम पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.