बलौदाबाजार में किसानों ने अब तक भंडारण का 87 प्रतिशत उर्वरक एवं 97 प्रतिशत बीज का किया उठाव

रायपुर,

किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से भण्डारण और वितरण किया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले में संचालित 129 सहकारी समितियों से किसान तेजी से खाद और उर्वरक का उठाव कर रहे हैं। अब तक समितियों से 33,926 मेट्रिक टन उर्वरक एवं  29,493.50 क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है। किसानों नें अब तक 87 प्रतिशत उर्वरक एवं 97 प्रतिशत बीज का उठाव कर लिया है।

उप संचालक कृषि ने बताया जिले में खरीफ सीजन 2025 के लिए सहकारी समितियों में रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 58,136 मेट्रिक टन है जिसके विरूद्ध अब तक  38,760 मेट्रिक टन  भण्डारण एवं 33,926 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है। इसी प्रकार सहकारी समितियों में बीज का भण्डारण 30,704.60 क्विंटल एवं 29,493.50 क्विंटल बीज वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में खाद एवं बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में किया जा रहा है ताकि किसानों को खाद बीज लेने में कोई दिक्कत न हो। किसानो को आवश्यकता अनुसार खाद बीज के शीघ्र उठाव हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

More From Author

उदयपुर में झमाझम बारिश से सीवरेज सिस्टम बैठा, सड़के बनी नदी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि की अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.