ट्रेन संख्‍या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर तक विस्‍तारित किया गया

भोपाल 

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चार जोड़ी साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। ये चारों स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
 ट्रेन संख्‍या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल

ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 25 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 20.08.2025, 27.08.2025 और 03.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09075 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, काठगोदाम से 21.08.2025, 28.08.2025 और 04.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09065 नहीं चलेगी।

 ट्रेन संख्‍या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल

ट्रेन संख्‍या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09186 अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 24.08.2025, 31.08.2025 और 07.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09185 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, कानपुर अनवरगंज से 25.08.2025, 01.09.2025 और 08.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09186 नहीं चलेगी।

 ट्रेन संख्‍या 09117/09118 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल

ट्रेन संख्‍या 09117 उधना – सूबेदारगंज स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09118 सूबेदारगंज – उधना स्पेशल को 27 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

 ट्रेन संख्‍या 09039/09040 उधना-धनबाद स्पेशल

ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-गया स्पेशल को धनबाद स्‍टेशन तक विस्‍तारित किया गया है। अब यइ ट्रेन गया के बजाय धनबाद तक चलेगी। ट्रेन संख्‍या 09039 उधना – धनबाद स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09040 धनबाद – उधना स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

More From Author

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर वार्ड 47, 42 और 43 के बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, दिए गए बलिदान को याद किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.