29 जुलाई से बुध करेंगे शनि के नक्षत्र, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

 बुध शनि के नक्षत्र पुष्य में 29 जुलाई को गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से तीन राशियों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

 बुध करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर 

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का उल्लेख देखने को मिलता है जिसमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु शामिल हैं। समय-समय पर विभिन्न ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 29 जुलाई को बुध पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ऐसे में शनि के घर में बुध का प्रवेश कुछ राशियों के लिए लाभदायी साबित होगा तो कुछ के लिए नकारात्मक भी हो सकता है। बुध को संवाद, वाणी और बुद्धिमानी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तीन राशियों को विशेष लाभ हो सकता है। चलिए जानते हैं कि वह लकी राशियां कौन सी हैं।

तीन राशियों को बुध नक्षत्र से होगा फायदा 

मेष राशि

बुध का पुष्य नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आप आनंदमय जीवन व्यतीत करेंगे। भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि का अनुभव करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।

कन्या राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। करियर में उन्नति हो सकती है। आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी योजनाएँ फलीभूत होंगी। आपको बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसायियों को विस्तार और नए सौदे करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

More From Author

छत्तीसगढ़ में किसानों की तरक्की का रास्ता सरकार की नीतियों से हुआ आसान

मॉनसून सत्र में दिखेगी सियासी गरमी, 17 बिलों के साथ सरकार तैयार, विपक्ष का फोकस SIR और सिंदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.