जितेन्द्र चौरसिया : राजधानी भोपाल का ऐसा पत्रकार जिसकी मुहिम ने सरकारी बसें शुरू कराने कराया निर्णय, तो बंद कराया खनन माफिया का खेल

भोपाल 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चौरसिया हैं। जितेंद्र चौरसिया ने इंदौर से भोपाल आकर पत्रकारिता में पहचान बनाई है। जितेंद्र चौरसिया ने इंदौर, भोपाल और दिल्ली में पत्रकारिता की है। इन्होंने मुख्य रूप से दैनिक भास्कर और पत्रिका सहित कई बड़े अखबारों में काम किया। जितेंद्र चौरसिया करीब 23 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। इंदौर से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में काम शुरू किया। फिर नवभारत, राज एक्सप्रेस, नवदुनिया, दैनिक भास्कर और पत्रिका (राजस्थान पत्रिका ग्रुप) में विभिन्न पदों पर काम किया। वर्तमान में पत्रिका भोपाल में कार्यरत हैं। इंदौर और भोपाल में कार्य के दौरान कई पुरस्कार प्राप्त किये। साथ ही मध्य प्रदेश के 2008,  2013, 2018 और 2023 के विधानसभा और 2009, 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव का राज्य स्तरीय कवरेज किया है। मुख्य रूप से जितेंद्र चौरसिया राजनीति और प्रशासन के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी अनेक खबरों पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना पड़ा है, जिसके चलते ये धारदार पत्रकारिता में पहचान रखने वाले पत्रकार हैं।

प्रमुख उपलब्धि :  
जितेंद्र चौरसिया को पत्रकारिता के करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपतियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरणों के खुलासे से लेकर रेत माफिया, शराब माफिया और जमीन का दर्द मुहिम में भू-माफिया के खिलाफ अनेक खबरें की गई। 

– मप्र में खनन माफिया के खिलाफ महिम चलाना विशेष उल्लेखनीय है। पत्रिका में 2013 से 2016 के बीच खनन माफिया पर कई बड़ी खबरें सिलसिलेवार की, जिसके बाद कई खदानों पर जांच बैठी। इसमें प्रदेश के नेताओं और उनके रिश्तेदारों की खदानों पर सिलसिलेवार स्टोरी की गई। इसमें बाद में राज्य सरकार को नियम बदलना पड़ा। इसीलिये अब डायरेक्ट नेता अपने नाम खदान नहीं रखते। 
– हाल ही 2024 और 2025 में मध्य प्रदेश में राज्य सड़क परिवहन निगम (सपनि) की बसों को वापस शुरू करने के लिए जितेन्द्र चौरसिया ने अभियान चलाया, जिसे सफलता मिली। सपनि की मुहिम में राज्य सरकार को सड़क परिवहन निगम फिर शुरू करने का ऐलान करना पड़ा। अब सड़क परिवहन निगम शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इस पर पत्रिका संस्थान ने भी वेतनवृद्धि और पुरस्कार दिया। मध्य प्रदेश राज्य में सड़क परिवहन निगम को वापस शुरू करने में जितेंद्र चौरसिया की खबरों की अहम भूमिका रही है।

जितेन्द्र चौरसिया के सोशल मीडिया अकाउंट लिंक्स-

ट्विटर – https://x.com/Jitendra27ji?t=R4fxsyZSPRQgLuLjOjSSvA&s=35

इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/jitendra27ji?igsh=YWFiczF1cXB3YTNj

फेसबुक- https://www.facebook.com/jitendra.chourasiya.007

More From Author

युवाओं को इतिहास से जोड़ेगा नाटक: डॉ. यादव ने बताया सांस्कृतिक माध्यम का महत्व

पिछड़ा वर्ग की स्थिति का अध्ययन कर सरकार को देंगे सुझाव: डॉ. कुसमरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.