मौलाना रशीदी को डिबेट मंच पर थप्पड़, डिंपल यादव पर टिप्पणी से भड़के सपा कार्यकर्ता, भागकर बचाई जान

नोएडा 

सपा सांसद डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर हमला हुआ है। मौलाना नोएडा के एक चैनल के लाइव डिबेट में पहुंचे थे। डिबेट खत्म होने के बाद सपा नेता कुलदीप भाटी ने उन पर हमला कर दिया। 

मौलाना ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। सिक्योरिटी वालों ने हमलावरों से उन्हें छुड़ाया। ये मामला सेक्टर-126 का है।

मौलाना साजिद ने कुलदीप भाटी और मोहित नागर पर हमला करने का आरोप लगाया है। मौलाना आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुलदीप भाटी ने एक वीडियो जारी किया है। कहा, 'मैं गुर्जर समाज से आता हूं, तो गुर्जर समाज अपनी गर्दन कटा सकता है। भारत की किसी भी महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं सही जाएगी। आज मौलाना का इलाज कर दिया गया है।'

22 जुलाई को डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ दिल्ली की एक मस्जिद में गई थी। जहां सपा सांसदों ने बैठक की थी। उसी दिन एक चैनल के डिबेट में मौलाना ने डिंपल के कपड़ों पर कमेंट किया था। इसके बाद से सपा कार्यकर्ताओं में मौलाना के खिलाफ गुस्सा है।

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज हो चुका है। प्रदेश के कई जिलों में भी उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की तरफ से भी मौलाना को नोटिस भेजा गया है।

More From Author

पत्रकार हत्याकांड में PWD अधिकारियों की संलिप्तता, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पटवारी भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी पर सरकार को फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.