राज्य स्तर पर जीआईएस 2.0 की शुरुआत, भूलेख सेवा में डिजिटल क्रांति की ओर कदम

भोपाल 

प्रमुख सचिव, राजस्व विवेक पोरवाल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में संचालित भूलेख पोर्टल का वर्जन-1 (वेब जीआईएस 1.0) संचालित किया जा रहा था। इसकी गुणवत्ता को बढ़ाते हुए अब वेब जीआईएस 2.0 लांच किया गया है। नये पोर्टल URL : https://webgis2.mpbhulekh.gov.in पर लांच किया गया है।

एमपी भूलेख पोर्टल राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित दस्तावेज की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिये विकसित किया गया है। आयुक्त राजस्व श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व विभाग ने नवीन पोर्टल 2.0 को पहले नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया गया था। इसके सफल संचालन के बाद 30 जुलाई, 2025 से राज्य स्तर पर लागू किया गया है।

भूलेख के नये वर्जन के आने से नागरिकों को कम समय में अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। वेब जीआईएस 2.0 में वेब पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। अब नागरिक खसरे की प्रमाणित प्रतिलिपि व्हाट्स ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। नवीन पोर्टल में ओटीपी आधारित ई-केवाईसी सुविधा भी उपलब्ध होगी। नवीन भूलेख पोर्टल पर नागरिक एक ही आवेदन द्वारा अनेक भू-अभिलेखों का चयन कर इन अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त कर सकेंगे। राजस्व आयुक्त ने बताया कि वेब जीआईएस 1.0 की मौजूदा कार्य-क्षमता में सुधार के लिये नवीन वर्जन में पुराने सर्वर/स्टोरेज को प्रतिस्थापित कर नवीन तकनीकी सर्वर्स स्थापित किये गये हैं इससे जनता की समस्या का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

 

More From Author

जयपुर से बच्चा चुराकर फरार हुई महिला, पुलिस ने नागौर से किया धरदबोच

कांग्रेस विधायकों ने इंजेक्शन और नकली ड्रग्स की सामग्री लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.