राजधानी में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए 77 पुलिसकर्मियों का तबादला

भोपाल 

राजधानी भोपाल की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भोपाल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत 77 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों की सूची में थाना प्रभारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। यह आदेश पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने गुरुवार को जारी किया।

अलग-अलग थानों, शाखाओं और रक्षित केंद्र में तबादला

नई सूची के अनुसार पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, शाखाओं और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारी(Transfer) सौंपी गई है। इनमें से कुछ को अपराध शाखा, महिला थाना और यातायात शाखा में भेजा गया है। खास बात यह है कि कई ऐसे पुलिस अधिकारी जो लंबे समय से एक ही थाने में तैनात थे। उन्हें अब नई जगह जिम्मेदारी दी गई है। उदाहरण के तौर पर निरीक्षक रामगोपाल साठे को थाना रातीबड़ से स्थानांतरित कर अपराध शाखा भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक मान सिंह को थाना अशोका गार्डन से अपराध शाखा भेजा गया है। 

अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश

महिला थाना में पदस्थ निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी को अब थाना निशातपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र में पदस्थ कई आरक्षकों को भी अब अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल नई जगह जाकर कार्यभार संभालें।

More From Author

अब भारत की बारी फिर चमकने की, देखें एशिया कप में किसने कितनी बार जीता खिताब

महिला सुरक्षा केंद्र में शर्मनाक वारदात, आगर-मालवा के वन स्टॉप सेंटर प्रभारी पर बंधक बनाकर शोषण के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.