आवारा कुत्तों पर विवादित आदेश पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, मामला दर्ज

नई दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें आश्रय स्थलों में रखने के आदेश पर राष्ट्रीय राजधानी में माहौल गर्म है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश के खिलाफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। पशु अधिकार कार्यकर्ता आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर हो रहे प्रदर्शन को खत्म करा दिया है। पुलिस ने कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये पशु अधिकार कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रोटेस्ट करने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पशु अधिकार कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं पुलिस ने बाद में प्रदर्शन में शामिल होने आए लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवारा कुत्तों पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश दशकों पुरानी मानवीय और विज्ञान-समर्थित नीति से दूर है। पूरी तरह से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश क्रूर, अदूरदर्शी है। इस आदेश में करुणा का अभाव भी है। हम आम लोगों की सुरक्षा के साथ ही पशु कल्याण को भी जारी रखना सुनिश्चित कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि कुत्ते सबसे खूबसूरत प्राणी हैं। वे ऐसी क्रूरता के लायक नहीं हैं। शहरी परिवेश में जानवरों के साथ दुर्व्यवहार और क्रूरता की जाती है। दिल्ली के सभी आवारा कुत्तों को कुछ ही हफ्तों में आश्रय गृहों में ले जाना उनके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार होगा। उन्हें रखने के लिए पर्याप्त आश्रय गृह भी मौजूद नहीं हैं। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार समग्र और सुसंगठित योजना से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।

 

More From Author

13 से 16 अगस्त: बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शमी का मिशन कमबैक, दलीप ट्रॉफी में करेंगे शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.