पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने बताया, युद्ध खत्म करने का तरीका क्या होगा

नई दिल्ली
15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि, दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद यूक्रेन को लेकर कुछ स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात पर कहा कि इसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौता करना हो सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजफायर करने से युद्ध खत्म हो नहीं हो सकता है।
 
अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की
हालांकि, पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने साफ कर दिया कि पुतिन सीजफायर के लिए नहीं माने हैं। इस बीच यह भी खबरें आ रही है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका का रुख करने वाले हैं। बता दें, पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की समेत नाटो लीडर्स से फोन पर लंबी बातचीत की, जिसके बाद अब जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका जाने का फैसला किया है।

ट्रंप से हुई बातचीत की जेलेंस्की ने दी जानकारी
ट्रंप ने फोन पर बात होने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को हमारी लंबी बातचीत हुई। यूक्रेन त्रिपक्षीय बैठक (रूस, यूक्रेन और अमेरिका) के लिए तैयार है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यूक्रेन शांकि स्थापित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने को पूरी तरह से तत्पर है। हम राष्ट्रपति ट्रंप के रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन करते हैं। हमारे बीच मुख्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।"

 

More From Author

MP सरकार भरेगी 2.5 लाख पद, पुलिस आरक्षकों के लिए 22,500 अवसर

मजार में विवाद: MP में धार्मिक झंडा लगाने पर मुस्लिमों ने जताई आपत्ति, FIR हुई दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.