आतंक का गढ़’ नहीं रहा बस्तर, अब बन रहा है ‘विकास का गलियारा’ : विजय शर्मा

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर बढ़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिया गया प्रधानमंत्री का यह भाषण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री ने जो कहा कि बस्तर अब आतंक के गलियारे से अलग होकर विकास का गलियारा बन रहा है। यह बस्तर में रेखांकित और परिलक्षित हो रहा है।

जानें क्या कहा था पीएम नरेंद्र मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि एक समय था जब बस्तर का नाम सुनते ही नक्सलवाद और हिंसा की याद आती थी, लेकिन आज यह तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गर्व के साथ कहा कि बस्तर के नौजवान बंदूक़ पकड़ने की जगह खेलों के मैदान में उतर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह का जीवंत प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक बदलाव को सुरक्षा, विकास और जनसहभागिता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी देश के अनेक हिस्सों को नक्सलवाद की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था। हिंसा और भय के माहौल ने दशकों तक विकास की गति को जकड़ रखा था, जिससे प्रगति के रास्ते थम से गए थे। उन्होंने कहा कि अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है- नक्सलवाद आज देश में केवल कुछ ही जिलों तक सीमित रह गया है। प्रधानमंत्री ने कहा  कि पिछले 11 वर्षों में नक्सलवाद 125 से अधिक जिलों से घटकर मात्र 20 जिलों तक सीमित हो गया है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर में खेलकूद, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर की यह नई पहचान आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह क्षेत्र अब शांति, प्रगति और गौरव की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

More From Author

घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल, जहां-जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थलों को विकसित कर रहे हैं तीर्थ के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तत्काल राहत की मांग, स्टालिन ने पीएम मोदी को अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव पर पत्र लिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.