स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफ़ा पर लहराया तिरंगा, दुनिया ने देखा भारत का गौरव

 दुबई

 भारत की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के मौके पर दुबई की मशहूर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। ठीक रात 7:50 बजे, विश्व की सबसे ऊंची इमारत पर तिरंगे की झलक दिखाई दी, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।

इस खास मौके पर बनाये गए एक वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की रोशनी दिखाई दी, वहां मौजूद भीड़ में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखाना भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बन गया है।

इससे पहले दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत ने देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने शासन व्यवस्था, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष क्षेत्र, महिलाओं के सशक्तिकरण और रक्षा उत्पादन जैसे कई अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने इन उपलब्धियों को भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।

दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों ने इस खास दिन को गर्व और उल्लास के साथ मनाया। बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखाया जाना न सिर्फ भारत की अटूट देशभक्ति भावना का प्रतीक है, बल्कि यह विश्व मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और पहचान का भी दर्शक है।

 

More From Author

स्वास्थ्य परेशान? ये वास्तु दोष कर सकते हैं बार-बार बीमार

सुविधा का नया विकल्प! FASTag Annual Pass को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.