अगर आपके आस-पास हो रही हैं ये बातें, तो आने वाली खुशखबरी के लिए तैयार हो जाएं!

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो अगर आपके आसपास दिखाई देती हैं, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने आसपास यह संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह संकेत आपके आने वाले जीवन के बारे में बहुत ही शुभ हो सकते हैं।

शुभ हैं ये घटनाएं

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में अचानक से कोई मोहित सुगंध आने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आपको वह काम पूरा हो सकता है।

इन पक्षियों का दिखना है खास

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको अपने आसपास कुछ पक्षी जैसे तोता या फिर उल्लू दिखाई देता है, तो यह भी एक खास संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पक्षियों का दिखना आपको धन लाभ का संकेत दे सकता है या फिर आपको कई खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी है एक शुभ संकेत

वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि अगर आपके घर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही चिड़िया के घोंसला बनाने को इस संकेत के रूप में भी देखा जाता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बाधा टल गई है।

घर से निकलते समय इन चीजों का दिखना

अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और आपको कोई गाय या फिर बछड़ा, गाय का दूध पीते हुए दिख जाए, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही अगर आपको घर से निकलते समय मंदिर में पूजा होते हुए देखना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस भी कार्य के लिए जा रहे हैं वह सफल होगा।

 

More From Author

फर्जी मुकदमों में 29 लोगों को फंसाने वाला वकील दोषी, कोर्ट ने दी उम्रकैद और जुर्माना

योगी सरकार ने दी सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता व बिक्री की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.