भारत में TikTok की एंट्री पर चर्चा तेज, कंपनी ने साफ किया स्टैंड

नई दिल्ली

TikTok की भारत में वापसी! जी हां, आपने भी ये खबर पढ़ी या सुनी होगी कि भारत में चीनी ऐप टिकटॉक वापस आ रहा है। यह वही ऐप है, जिसने सालों पहले कई लोगों को स्टार बना दिया था और उसके बाद भारत में इसे प्राइवेसी के चलत बैन कर दिया गया था। अब एक बार फिर इसकी वापसी को लेकर खबरें आने लगी हैं, जिसे लोगों में काफी उत्साहिता देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के जरिए कई लोग दावा कर रहे हैं कि टिकटॉक की वेबसाइट को भारत में एक्सेस किया जा रहा है। इस कारण इसकी वापसी की उम्मीद लोगों में जग रही है, लेकिन कंपनी की ओर से यह कन्फर्म कर दिया गया है कि भारत में अभी भी टिकटॉक बैन है। आइये, पूरी डिटेल जानते हैं।

TikTok ने कहा- नहीं हटा कोई बैन
TechCrunch की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, TikTok के एक प्रवक्ता ने बताया है कि भारत सरकार ने TikTok पर जो बैन लगाया था, वह अभी भी है। भारत में अभी भी TikTok यूज नहीं किया जा सकता है। प्रवक्ता ने TechCrunch को एक ईमेल लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कंपनी ने भारत में TikTok को फिर से शुरू नहीं किया गया है। कंपन भारत सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं।

भारतीय अधिकारी ने भी दी जानकारी
इतना ही नहीं, भारत के IT मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने भी TechCrunch को बताया है कि सरकार ने TikTok पर लगे बैन को नहीं हटाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने IT एक्ट के सेक्शन 69A के तहत जो बैन लगाया था, उसे अभी तक वापस नहीं लिया गया है। इस कारण अभी भी ऐप का यूज नहीं किया जा सकता है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत में TikTok वापस आ रहा है। हालांकि, कंपनी और सरकार की तरफ से दिए गए इस बयान से साफ हो गया है कि अभी भी ऐप पर बैन कायम है और इसे हटाने की हाल फिलहाल कोई योजना नहीं है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि भारत सरकार ने जून, 2020 में TikTok के साथ और भी कई अन्य चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। यह बैन भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण लगाया गया था। सरकार को डर था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन को भेज सकते हैं।

More From Author

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के आसान और असरदार उपाय

पुलिस/जांच में सनसनी: गर्भनिरोधक गोली ने उजागर किया पति का गैरकानूनी रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.