एशिया कप हॉकी में शानदार प्रदर्शन, भारत समेत 4 देशों ने दर्ज की जीत

राजगीर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन के खिलाफ 4-3 से जीत के साथ हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। जबकि मलेशिया ने बंगलादेश को 4-1 से, कोरिया ने चीनी ताइपे को 7-0 से और जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया।

आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (20वें, 33वें, 47वें) मिनट में गोलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक बनाई। जुगराज सिंह ने (18वें) मिनट में भारत के लिये पहला गोल दागा। वहीं चीन की ओर से शिहाओ डू ने (12वें), बेनहाई चेन ने (35वें) और जीशेंग गाओ ने (41वें) मिनट में गोल किए। शुरुआत से ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। आखिरकार चीन दबाव बनाया और उसने एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे शिहाओ डू (12वें मिनट) ने गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर में चीन 1-0 से आगे था।

भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और चीन पर दबाव बनाने में अच्छा प्रदर्शन किया। क्वार्टर के तीन मिनट बाद भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और जुगराज सिंह (18वें मिनट) गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (20वें मिनट) गोलकर भारत को बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक भारत 2-1 से आगे था।

भारत ब्रेक के बाद चीन के खिलाड़ियों दबाव बनाने का प्रयास और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (33वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। चीन ने जल्द ही शानदार जवाब दिया और अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे बेनहाई चेन (35वें मिनट) ने गोल में बदलकर स्कोर 3-2 कर दिया। अगले कुछ मिनटों तक भारत और चीन एक-दूसरे पर लगातार हमले करते रहे, जिसमें चीन का आक्रामक रुख काफी खतरनाक लग रहा था। खेल खत्म होने से 20 मिनट पहले चीन ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर जीशेंग गाओ (41वें मिनट) ने बराबरी का गोल दागा। क्वार्टर के आखिर तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं और खेल पूरी तरह से संतुलित था।

भारत ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की, शुरुआत में ही दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये और हरमनप्रीत सिंह ने (47वें मिनट) गोलकर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए टीम को 4-3 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने चीन के खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया। दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने बंगलादेश को 4-1 से, कोरिया ने चीनी ताइपे को 7-0 से और जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया।

 

More From Author

मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री बोले—संतों को चाहिए एकता, धर्म को आगे बढ़ाने में लगाएं ऊर्जा

ट्रंप का बयान: कोर्ट का फैसला देश को तबाह कर देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.