MP कांग्रेस अध्यक्ष का रतलाम दौरा हंगामेदार, धाकड़ समाज का विरोध-पथराव

रतलाम

रतलाम में एक सभा को संबोधित करने आ रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर पथराव कर कांच फोड़ने की घटना सामने आई है। मांगरोल फंटे पर धाकड़ समाज के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे भी दिखाए। पथराव में पटवारी की कार के कांच के शीशे टूट गए। वे किसी तरह प्रदर्शन के बीच में से निकल पाए।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले जीतू पटवारी द्वारा धाकड़ समाज को लेकर एक बयान दिया गया था। इसको लेकर समाज के लोग उनका विरोध करने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग हाथ में काले झंडे लिए खड़े थे। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया और ड्राइवर वहां से तेजी से कार को निकालकर ले गया।

जीतू पटवारी ने प्रदर्शन कर रहे धाकड़ समाज के लोगों से मुलाकात कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने केवल भाजपा नेता धाकड़ द्वारा की गई हरकत का जिक्र किया था। धाकड़ समाज से मेरी रिश्तेदारी है, मैं आपके लिए ऐसा कुछ नहीं कह सकता। मेरे बयान से किसी को भावनाओं को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।

सैलाना में वोट अधिकार यात्रा
जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी रतलाम जिले के सैलाना में कांग्रेस द्वारा आयोजित वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे हैं। उधर पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है, केवल धाकड़ समाज द्वारा काले झंडे दिखाए गए हैं। इसके पहले जीतू पटवारी द्वारा महिला के शराब पीने को लेकर दिए गए बयान का भी विरोध हो रहा है। प्रदेश में उनके इस बयान को लेकर महिलाओं ने पद्रर्शन भी किया था।

More From Author

प्रेम सागर नहीं रहे, 81 की उम्र में हुआ निधन; रामानंद सागर के बेटे को टीवी जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्यपाल पटेल ने राजभवन में विकास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.