राज कचोरी की आसान रेसिपी: पार्टी और त्योहारों के लिए परफेक्ट स्नैक

राज कचोरी खाने में बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट लगती है। इसका स्‍वाद जबरदस्‍त होता है। आप इसे क‍िसी भी खास मौकों पर बना सकती हैं।

सामग्री :

कचौरी के लिए

    मैदा दो कप
    सूजी दो बड़े चम्मच
    तेल दो बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
    नमक स्वादानुसार
    पानी गूंथने के लिए
    तेल तलने के लिए

कचौरी की स्टफिंग

    उड़द दाल आधा कप (भीगी हुई और पीसी हुई)
    अदरक एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
    हरी मिर्च
    सौंफ पाउडर
    धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    तेल 1 बड़ा चम्मच

चाट बनाने के लिए

    दही एक कप (फेंटा हुआ)
    हरी चटनी 4 बड़े चम्मच
    इमली की मीठी चटनी 4 बड़े चम्मच
    चाट मसाला एक छोटा चम्मच
    भुना जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
    प्याज एक बारीक कटा
    टमाटर एक बारीक कटा
    हरी मिर्च
    सेव आधा
    हरा धनिया

विधि :

    राज कचौरी बनाने के ल‍िए सबसे पहले मैदा, सूजी, नमक और मोयन डालकर पानी से सख्त आटा गूंथ लें।
    स्‍टफ‍िंग के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें।
    उसमें अदरक, हरी मिर्च, फिर दाल और सारे मसाले डालकर भून लें जब तक मिश्रण सूखा न हो जाए।
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
    हर लोई में थोड़ा स्टफिंग भरकर गोल आकार दें।
    गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक कचौरी तल लें।
    हर प्लेट में दो गरम कचौरी हल्की दबाकर रखें।
    ऊपर से दही डालें, फिर हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें।
    कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च छिड़कें।
    अब चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
    ऊपर से सेव और हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें।

 

More From Author

पर्यटकों के लिए खुशखबरी! कान्हा टाइगर रिजर्व में सफारी के झंझट होंगे आसान

रेलवे की बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होगी वंदे भारत की स्लीपर सर्विस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.