बहुत आसान अंडा करी रेसिपी: टेस्टी स्वाद जो कहेगा वाह!

अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी अंडे खाने के शौकीन हैं, लेकिन उबले हुए ऑमलेट खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो आप अंडा करी भी बना सकते हैं। अंडे से बनी यह बेहद टेस्टी डिश है, जो चावल के साथ लजीज लगती है। आइए जानें अंडा करी बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

    अंडे – 4-5 (उबले हुए)
    तेल- 2-3 बड़े चम्मच
    बारीक कटा प्याज- 2 मध्यम आकार के
    बारीक कटा टमाटर- 2 मध्यम आकार के
    अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
    हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
    करी पत्ता- 8-10 पत्ते
    जीरा- 1 छोटा चम्मच
    सरसों के बीज- ½ छोटा चम्मच
    लौंग-2-3
    इलायची- 2
    दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
    हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
    धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
    गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    ताजा धनिया- गार्निश के लिए

विधि :

    सबसे पहले अंडों को उबाल लें। इसके बाद ठंडे पानी में निकालकर इन्हें छील लें। अब अंडों में फोर्क की मदद से छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि मसाले अंदर तक जा सकें।
    अब एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में जीरा, सरसों, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर चटकने दें। फिर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें। प्याज को इस तरह भूनें कि वह हल्का सुनहरा हो जाए।
    प्याज के सुनहरा होने पर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें। अब कटे हुए टमाटर डालें और नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
    टमाटर के पक जाने पर सभी पाउडर मसाले – हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें। अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक भूनें और तेल अलग होने तक पकाएं।
    मसाला भून जाने पर इसमें1-1.5 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक उबाल आने दें। इसके बाद इसमें उबले हुए अंडे डाल दें। ढककर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं ताकि अंडों में मसाले जा सकें।
    10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर आखिरी में गरम मसाला पाउडर डालें और हल्की आंच पर 2 मिनट और पकाएं। ग्रेवी को अपने पसंद का गाढ़ा या पतला रख सकते हैं। गैस बंद करके ताजे कटे हरे धनिये से गार्निश करें।

 

More From Author

सुपोषण, महतारी वंदन योजना सहित राज्य सरकार के प्रयासों की यूनिसेफ इंडिया ने की सराहना

अनाया बांगर की दास्तां: जेंडर बदलने के बाद अब बिना शादी मां बनने का सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.